फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EXIT POLLS: Survey shows congress got Hit by Modi Wave in Maharashtra and Harayana Assembly Elections 2014elections.

महाराष्ट्र, हरियाणा में मोदी लहर में उड़ी कांग्रेस

Thu, 16 Oct 2014 02:04 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
EXIT POLLS: Survey shows congress got Hit by Modi Wave in Maharashtra and Harayana Assembly Elections 2014elections.

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी सर्वेक्षणों में कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बन कर सामने आ गई है। कांग्रेस के नेता औपचारिक तौर पर इन नतीजों को खारिज करते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। मगर अंदर खाने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इन नतीजों से पार्टी हैरान नहीं है, क्योंकि ऐसा तो होना ही था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिल रही थी। मगर, सर्वेक्षणों में कांग्रेस को इतनी बुरी हालत में दिखाया गया है कि पार्टी के नेताओं को जवाब देना भारी पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इन संकेतों से पार्टी हाईकमान सकते में है और प्रियंका को एक बार फिर पार्टी में बड़ी भूमिका देने की मांग उठ सकती है।
विज्ञापन


पार्टी के कई नेता तो अनौपचारिक तौर पर यहां तक कह रहे है कि असल नतीजों में कांग्रेस की हालत और बदतर हो सकती है। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री बदलने की मांग जोर शोर से उठी थी। मगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इन मांगों को अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए माना जा रहा है कि इन राज्यों में अगर पार्टी को बुरी हार मिलती है तो भूपिंदर सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे राज्यों के क्षत्रप निशाने पर नहीं बल्कि पार्टी हाईकमान पर ही फिर सवाल खड़े हो जाएंगे। अगले कुछ महीनों में झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव होने हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र के असल नतीजे कांग्रेस की आगे की दशा और दिशा तय करेंगे।

एग्जिट पोल में मोदी का जादू बरकरार

EXIT POLLS: Survey shows congress got Hit by Modi Wave in Maharashtra and Harayana Assembly Elections 2014elections.

विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल पर विश्वास करें तो लोकसभा चुनाव की तरह ही हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भी मतदाताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोला है। बुधवार को मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल के मुताबिक अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को दोनों ही राज्यों में या तो बहुमत हासिल होगा या फिर पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

हरियाणा में एबीपी-नेल्सन और न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। न्यूज 24-टूडेज चाणक्य ने महाराष्ट्र में भी पार्टी को अपने दम पर बहुमत हासिल हो जाने का दावा किया है। इसके अलावा अन्य चैनलों के एग्जिट पोल में भी दोनों ही राज्यों में भाजपा का सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का अनुमान व्यक्त किया गया है। खास बात यह है कि दोनों ही राज्यों में सत्ताधारी कांग्रेस के तीसरे स्थान पर खिसक जाने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इनेलो और महाराष्ट्र में शिवसेना दूसरे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

हरियाणा में कई चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा और इनेलो के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी के लिए अग्निपरीक्षा माने जा रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के बुरे प्रदर्शन को विपक्ष ने मोदी का जादू खत्म होने के रूप में प्रचारित किया था। हालांकि इन उपचुनावों के दौरान जहां मोदी ने एक भी जनसभा को संबोधित नहीं किया था, वहीं दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में मोदी न केवल स्टार प्रचारक थे, बल्कि पार्टी ने वोट भी मोदी के ही नाम पर मांगे थे।

सर्वेक्षणों के अनुमान

EXIT POLLS: Survey shows congress got Hit by Modi Wave in Maharashtra and Harayana Assembly Elections 2014elections.

एबीपी-नेल्सन सर्वे के मुताबिक 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 54, इनेलो को 22, कांग्रेस को 10, हजकां को 02 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के मुताबिक इस राज्य में भाजपा को 52, इनेलो को 23, कांग्रेस को 10 और हजकां गठबंधन को 5 सीटें हासिल होंगी।

इंडिया टीवी-सी वोटर ने राज्य में भाजपा और इनेलो के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही है। सी वोटर ने भाजपा को 34 से 40, इनेलो को 25 से 31, जबकि एक्सिस ने भाजपा को 29 से 33 तो इनेलो को 31 से 35 सीटें मिलने की संभावना जताई है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने भाजपा को 37, इनेलो को 28, कांग्रेस को 15, हजकां गठबंधन को 6 और अन्य को 4 सीटें दी हैं।

महाराष्ट्र में न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 151, शिवसेना को 71, कांग्रेस को 27, एनसीपी को 28 और मनसे को 11 सीटें हासिल होने का दावा किया है। आज तक-सिसरो, एबीपी-नेल्सन, एक्सिस, इंडिया टीवी-सी वोटर और टाइम्स नाउ-सी वोटर ने भाजपा को बहुमत से दूर मगर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने का दावा किया है। इस राज्य में अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस और एनसीपी के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर होने का दावा किया गया है। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी राज ठाकरे की पार्टी मनसे का सफाया होता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed