फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   exit poll of assembly election

एग्जिट पोल: सेमीफाइनल में बजेगा भाजपा का डंका

Thu, 05 Dec 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
exit poll of assembly election

चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) के नतीजों को सही मानें तो केंद्र की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन


विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

एग्टिज पोल के मुताबिक जहां कांग्रेस की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भाजपा अपना मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का किला बरकरार रखेगी, वहीं कांग्रेस को दिल्ली और राजस्थान की सत्ता से भी बाहर कर देगी।
विज्ञापन


सभी चैनलों ने पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के सहारे सियासी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) के धमाकेदार आगाज को स्वीकार किया है। आप को 6 से 16 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक चैनल के मुताबिक दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना भी व्यक्त की गई है। केंद्र की सत्ता के सेमीफाइनल में जोरदार जीत की संभावना बनते देख भाजपा ने इन परिणामों को मोदी का जादू और भ्रष्टाचार-महंगाई के कारण कांग्रेस और राहुल के गिरते ग्राफ के रूप में प्रचारित करने की तैयारी भी पूरी कर ली है।

कांग्रेस के लिए मुश्किल यह है कि एग्जिट पोल में उसके लिए मिजोरम में भी सत्ता बरकरार रखना मुश्किल बताया जा रहा है। मिजोरम को छोड़ दें, तो नतीजे 4-0 से भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं।

आज तक ने भाजपा को 41, कांग्रेस को 20 और आप को छह सीटें दी हैं, जबकि एबीपी ने भाजपा को 37, कांग्रेस को 16 और आप को 15 सीटें दी हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप को क्रमश: 29, 21 और 16 सीटें मिलेंगी।

राजस्थान में सभी ने भाजपा की सत्ता की वापसी की भविष्यवाणी की है। आज तक ने यहां भाजपा को 110 और कांग्रेस को 62 सीटें दी हैं, जबकि इंडिया टीवी का मानना है कि यहां भाजपा को 160 तो कांग्रेस को महज 48 सीटें ही हाथ लगेगी।

छत्तीसगढ़ में भी सभी एग्जिट पोल में फिर से भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। यहां आज तक ने भाजपा को 53, कांग्रेस को 33, आईबीएन ने भाजपा को 45 से 55, कांग्रेस को 32 से 40 तो टाइम्स नाउ ने भाजपा को 44 तो कांग्रेस को 41 सीटें मिलने के आसार व्यक्त किए हैं।


मध्य प्रदेश में सभी ने एक स्वर से भाजपा की हैट्रिक की भविष्यवाणी की है। आज तक और एबीपी ने भाजपा को 138 तो कांग्रेस को 80 सीटें दी हैं। जबकि टाइम्स नाऊ ने भाजपा को 145 तो कांग्रेस को महज 77 सीटें दी हैं। आईबीएन का मानना है कि यहां भाजपा को 136-146, कांग्रेस को 67-72 सीटें हाथ लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed