फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EXIT POLLS - Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014

एग्जिट पोल: किसने किसको दी कितनी सीटें

Thu, 16 Oct 2014 02:09 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
EXIT POLLS - Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014

लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद एक बार फिर से मोदी लहर की उम्मीद जताई जा रही है। आम चुनाव के तुरंत बाद हो रहे महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा शानदार प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है।

विज्ञापन


चुनाव के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल पर गौर करें तो लगभग दोनों ही राज्यों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। एग्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़े अगर नतीजों में तब्दील होते हैं ये मोदी और भाजपा दोनों के लिए बड़ी कामयाबी से कम नहीं है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से एक्जिट पोल कराया गया। जिसमें हरियाणा की बात करें तो यहां भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं महाराष्ट्र में वह बहुमत से थोड़ा पीछे दिख रही है। यानी यहां कहीं न कहीं उसे नए साथी तलाशने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा की सरकार!

EXIT POLLS - Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014

अगर हम लोकसभा चुनाव में सबसे सटीक एक्जिट पोल देने वाली एजेंसी टुडेज-चाणक्या और न्यूज़ 24 के आंकड़े देखें तो उसने महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है।

इसके मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा को 151, शिवसेना को 71, कांग्रेस को 27, एनसीपी को 28 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भाजपा को 52, आइएनएलडी को 23, कांग्रेस को 10 और अन्य को 5 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

टाइम्स नाउ और सी-वोटर के कराए गए एग्जिट पोल में भाजपा को 129, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 43, एनसीपी को 36, एमएनएस को 12 और अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भाजपा को 37, आइएनएलडी को 28, कांग्रेस को 15 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है।

महाराष्ट्र में फंसा 'गेम'

EXIT POLLS - Maharashtra and Haryana Assembly Elections 2014

वहीं एबीपी-नीलसन के आंकड़ो को देखें तो इसने महाराष्ट्र में भाजपा को 127, शिवसेना को 77, कांग्रेस को 40, एनसीपी को 34, एमएनएस को 05 और अन्य को 05 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

दूसरी ओर, हरियाणा में भाजपा को 46, आइएनएलडी 29, कांग्रेस को 10 और अन्य को पांच सीटें मिलने की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल
एबीपी न्यूज-नील्सन- भाजपा- 127, शिवसेना-77, कांग्रेस 40, एनसीपी- 34, एमएनएस- 5, अन्य- 5
टाइम्स नाउ-सी वोटर- भाजपा- 129, शिवसेना- 56, कांग्रेस- 43, एनसीपी- 36, एमएनएस- 12
न्यूज 24- टूडे-चाणक्य- भाजपा- 151, शिवसेना-71, कांग्रेस- 27, एनसीपी- 28, अन्य- 11

हरियाणा के एग्जिट पोल
एबीपी न्यूज-नीलसन- भाजपा- 46, आईएनएलडी- 29, कांग्रेस- 10, अन्य- 5
टाइम्स नाउ-सी वोटर- भाजपा- 37, आईएनएलडी- 28, कांग्रेस- 15, एचजेसी- 6, अन्य- 4
टुडे चाणक्या-न्यूज़ 24- भाजपा- 52, आईएनएलडी-23, कांग्रेस-10, अन्य- 5

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed