परीक्षा की कॉपी घर लेती गई महिला अभ्यर्थी
रविवार परीक्षाओं का दिन रहा। अलग-अलग आयोग की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं हुईं। इनमें तकरीबन 30 हजार अभ्यर्थी शामिल रहे। इसका नतीजा रहा कि शहर में हर तरफ परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी।
एक महिला अभ्यर्थी के उत्तर पुस्तिका घर ले जाने को छोड़ दें तो कहीं से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ-2015) मुख्य परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका लेकर घर चली गई।
मेरी लूकस केंद्र पर दूसरी पाली में छात्रा ने कापी जमा नहीं की। हालांकि 40 मिनट बाद वापस आई छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जमा कर दी, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। कॉपी भी सील कर दी गई है। इलाहाबाद और लखनऊ में हुई परीक्षा में 7574 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7194 शामिल हुए।
रेलवे की भी हुई परीक्षा
इलाहाबाद में 4124 और लखनऊ में 3070 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा
नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि कहीं और से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं है।
एपीओ की परीक्षा सोमवार को भी उन्हीं केंद्रों पर होगी।
रविवार को
आयोजित यूजीसी नेट में भी तकरीबन 80 फीसदी उपस्थिति रही। इलाहाबाद में कुल
36 केंद्रों पर तकरीबन 26 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अभ्यर्थियों को
परीक्षा कक्ष में ही पेन तथा अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।
परीक्षार्थियों को घर से कुछ भी नहीं लाना था। खास यह कि परीक्षा के बाद
उनसे पेन तथा उपलब्ध कराए अन्य सामान वापस भी ले लिए गए। रविवार को रेलवे
की भर्ती परीक्षा भी हुई।