फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   exam cbse

ये रहा सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड परीक्षा का हाल

Sun, 09 Mar 2014 01:20 AM IST
बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों शहर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। मगर दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में अंतर साफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों पर जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही हैं, तो हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में जमकर नकल का खेल चल हो रहा है। परीक्षा केंद्र के अंदर ही नहीं, बाहर उससे भी बुरा हाल है। लोग परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट व परिसर के पास ही खड़े होकर खुलेआम नकल तैयार करने में लगे रहते हैं। मगर उन्हें पुलिसकर्मियों व बोर्ड के उड़नदस्ते का कोई भय तक नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षाओं के नकल रहित होने के दावाें को लेकर जब अमर उजाला की टीम ने बहादुरगढ़ शहर में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की हकीकत जानी तो कुछ और ही नजारा देखने को मिला। लग ही नहीं रहा था कि परीक्षा हो रही है। सीबीएसई के परीक्षा केंद्रों में बच्चे शांति से परीक्षा दे रहे थे, तो हरियाणा बोर्ड के केंद्रों में परीक्षा का मजाक बनी थी। खास बात ये भी कि सीबीएसई केंद्रों के पास पुलिस की जरूरत ही नहीं थी, तो हरियाणा बोर्ड केंद्रों पर नकल कराने वालों को दूर हटाने के लिए पुलिस की मदद लेेनी पड़ रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

ए- नकल की सोच भी नहीं
सबसे पहले अमर उजाला की टीम ने सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बाल भारती स्कूल में सीबीएसई के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। स्कूल के गेट के अंदर दाखिल हुए। लगा ही नहीं कि यहां बोर्ड की कोई परीक्षाएं चल रही हाेंगी। जब टीम आगे बढ़ी तो पता चला कि उक्त केंद्र में कई स्कूलों के 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान विषय के छात्र परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास कोई नजर नहीं आ रहा था।

 केवल केंद्र उप-अधीक्षक एनके गौड़ गैलरी में अकेले खड़े दिखाई दे रहे थे। नकल से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां नकल करवाने वालों की तो बात दूर है केंद्र के आसपास कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी नकल करने के लिए सोचते भी नहीं।
बी- मददगारों का जमावड़ा
जब हमने 12 बजकर 25 मिनट पर गुरुनानक कालोनी स्थित एनआर हिंदू सीनियर सेेकेंडरी स्कूल का दौरा किया तो यहां पाया कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षाएं चल रही थी। स्कूल के आसपास गली-नुक्कड़ पर नकल कराने आए लोगों का जमावड़ा लगा था। जैसे ही उनकी फोटो खींचने के लिए कैमरा घुमाया तो वे यहां से खिसकते दिखाई दिए। हालांकि नकल रहित परीक्षाएं करवाने व बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस व होम गार्ड के जवान भी केंद्र के मुख्य गेट के पास तैनात थे। जैसे ही कैमरामैन ने फोटो उतारा तो होम गार्ड का जवान उन्हें खदेड़ने में लग गया।

12 बजकर 50 मिनट पर टीम सीबीएसई के परीक्षा केंद्र त्रिवेणी स्कूल में पहुंची तो यहां अंदर प्रवेश करते हुए लगा कि यहां कोई परीक्षाएं ही नहीं चल रही। मगर इसी दौरान जब उन्होंने मुख्य गेट के पास लगे बेंच पर स्कूल बैग रखे हुए देखे और कुछ अंदर जाने पर यहां बैठे कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि स्कूल की पहली मंजिल पर 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे उत्तर लिखने में व्यस्त मिले। उन्हें नकल से कुछ लेना देना ही नहीं। ऐसे में यहां शांतिपूर्ण व नकल रहित परीक्षा होते देखते लगता ही नहीं था कि परीक्षाएं हो रही हैं।

करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जब टीम रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो बाहर गेट के पास ही दर्जनों युवा किताब से पर्ची बनाने में जुटे हुए थे।

इधर-उधर किताबें फटी पड़ी थीं। कुछ दूर चलने पर दिखाई दिया कि बाहरी लोग चार दीवारी व स्कूल की छतों पर चढ़े हुए हैं। पुलिसकर्मी उन्हें भगाते दिखाई दिए। पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा भी, मगर चेतावनी देते हुए भगा दिया।
शिक्षा स्तर सुधारने का दावा
उधर बाल भारती स्कूल में चल रहे सीबीएसई के परीक्षा केंद्र के उप-अधीक्षक एनके गौड़ ने कहा कि न केवल उनके स्कूल का स्टाफ बल्कि सीबीएसई का भी यह प्रयास रहता है कि स्कूली शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए नकल पर हर सूरत में रोक लगे। उसी का परिणाम है कि उनके केंद्र में परीक्षाएं नकल रहित चल रही है।


दूसरी ओर हरियाणा बोर्ड के उड़न दस्ते के सदस्यों सुनील कौशिक व ईश्वर जांगड़ा ने कहा कि उनका प्रयास है कि तमाम परीक्षाएं नकल रहित संपन्न हों। इसके बावजूद नकल करता कोई पकड़ा जाता है तो उसका यूएमसी बना दिया जाता है।


उन्होंने बताया कि शनिवार को भी परीक्षा में गलत साधन का इस्तेमाल करने वाले कई विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र स्थित एचआरएसएस जनता स्कूल में ही 4 यूएमसी बनाए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed