{"_id":"7588329fee21b1cc17038f03b953450a","slug":"ex-supreme-court-judge-statement-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीएम पद के लिए मोदी उपयुक्त उम्मीदवार’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘पीएम पद के लिए मोदी उपयुक्त उम्मीदवार’
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और जाने माने न्यायविद वीआर कृष्णा अय्यर ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उपयुक्त उम्मीदवार बताया है। मोदी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में राष्ट्रवाद के सकारात्मक गुण हैं।
विज्ञापन
अय्यर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत में परमाणु ऊर्जा नहीं होनी चाहिए। मेरी नीति ‘परमाणु कभी नहीं और सौर ऊर्जा हमेशा’ की है।
मीडिया की खबरों के अनुसार जापान ने भूकंप के बाद अपना अंतिम परमाणु रिएक्टर बंद कर दिया है। मोदी सौर ऊर्जा के समर्थक हैं। किसी भी अन्य राज्य ने सौर ऊर्जा का इतना विकास नहीं किया है, जितना गुजरात ने किया है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने भी और संविधान में भी शराब के खिलाफ बातें कही गई हैं। इसे ऐसी बुराई बताया गया है, जो भारतीयों को बर्बाद कर रहा है।
केवल एक राज्य ने शराबबंदी की बात कही है और मोदी के गुजरात में इस पर अमल किया गया है। मेरी जानकारी में गुजरात में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने का काम किया गया है। मैं उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलने की शुभकामना देता हूं।’
विज्ञापन