फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ex-SP leader lays foundation stone for Modi temple.

सपा में रहे यादव अब बनाएंगे मोदी का मंदिर

Mon, 23 Mar 2015 04:09 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
Ex-SP leader lays foundation stone for Modi temple.

गुजरात के राजकोट में मोदी के मंदिर बनने और उसके ढहाने की खबर के करीब एक महीने बाद एक बार फिर मोदी के मंदिर की नींव रखी गई है। लेकिन

विज्ञापन


इस बार मंदिर का निर्माण गुजरात में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस मंदिर की नींव एक पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता के द्वारा रखी गई है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इलाहाबाद के जलालपुर में बनाए जा रहे मोदी के इस मंदिर का निर्माण कार्य श्रीकृष्ण सेना नाम की संस्था कर रही है।

जिसके अध्यक्ष पूर्व समाजवादी नेता पुष्पराज सिंह यादव ही हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर के निर्माण कार्य पूरी जिम्मेदारी उन्होंने अपने हाथों में ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेना की ओर से कराया जा रहा निर्माण

Ex-SP leader lays foundation stone for Modi temple.

मिल रही जानकारी के मुताबिक मोदी का निर्माणाधीन ये मंदिर करीब आठ सौ स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनेगा। ये पूरी जमीन पुष्पराज सिंह यादव की ही है। मंदिर निर्माण के लिए शनिवार को ही भूमि पूजन और नींव रखी जा चुकी है।

हालांकि जहां एक ओर पूर्व सपा नेता की ओर से मोदी का ये मंदिर का बनवाया जा रहा है वहीं भाजपा की स्थानीय इकाई इसका विरोध कर रही है। इसके बाद भी श्रीकृष्ण सेना मंदिर बनाने को लेकर अड़ी हुई है।

पूर्व सपा नेता पुष्पराज सिंह यादव के मुताबिक जलालपुर गांव में मोदी के कई प्रशंसक हैं। इसीलिए उन्होंने मोदी के मंदिर बनाने का फैसला लिया। जिससे मोदी के चाहने वाले उनकी पूजा कर सकें।

मंदिर में मोदी की होगी 5 फीट ऊंची प्रतिमा

Ex-SP leader lays foundation stone for Modi temple.

पूर्व सपा नेता के मुताबिक, "जिस तरह से पैगंबर मोहम्मद, भगवान कृष्ण और भगवान राम के प्रशंसक उनके किए गए कार्यों के लिए उन्हें मानते हैं। उसी तरह से मोदी भी लगातार अच्छे काम कर रहे हैं। हमारी संस्था उन्हें भगवान की तरह मानती है और इसीलिए हमने उनका मंदिर बनाने का फैसला लिया है।"

मोदी के मंदिर के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी आजमगढ़ के कांता प्रसाद को सौंपी गई है। जिन्हें मंदिर के साथ-साथ मोदी की मूर्ति बनाने की भी जिम्मेदारी मिली है।

बताया जा रहा है कि मंदिर में मोदी की पांच फीट लंबी मूर्ति होगी। माना जा रहा है कि मंगलवार को कांता प्रसाद मंदिर निर्माण की जगह का मुआयना करने आ सकते हैं।

मंदिर निर्माण के खिलाफ स्थानीय भाजपा नेता

Ex-SP leader lays foundation stone for Modi temple.

मंदिर की नींव रखे जाने के दौरान श्रीकृष्ण सेना के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ कार्यकर्ता भाजपा की टोपी लगाए हुए देखे गए थे।

इस मुद्दे पर पुष्पराज सिंह यादव ने बताया कि ये भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय इकाई के कार्यकर्ता थे जो उनकी पहल का समर्थन करने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैंने ही उन्हें भाजपा की टोपी मुहैया कराई क्योंकि मोदी भाजपा के बड़े नेता हैं।

पुष्पराज सिंह यादव के मुताबिक उनकी इस पहल का समर्थन जिले के बड़े भाजपा नेता नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम आने से भी इंकार कर दिया।

ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मंदिर निर्माण किया जा रहा हो। इससे पहले राजकोट में भी मोदी समर्थकों ने मोदी का मंदिर बनवाया था लेकिन मोदी के विरोध के बाद उन्होंने उस मंदिर को ढहा दिया।

इस बारे में जब पुष्पराज सिंह यादव से पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे किसी भी मंदिर निर्माण का विरोध किया है जो उनके नाम पर होगा।

इस पर पूर्व सपा नेता कहा कि मोदी किसी को भी उनकी पूजा से रोक नहीं सकते। फिलहाल इस मंदिर निर्माण प्रोजेक्ट में 1 करोड़ का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed