{"_id":"8b2898b9f9468e5cfb1af8ebf9e6b122","slug":"ex-president-of-maldives-sentenced-to-13-years-in-jail-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को मिली 13 साल की जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को मिली 13 साल की जेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को वहां की एक अदालत ने आतंकवाद निरोधक कानून के तहत 13 साल की सजा सुनाई है। इससे देश में नया सियासी तूफान खड़ा होने की आशंका है।
विज्ञापन
देश के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति को शुक्रवार देर रात सजा सुनाई गई। उन्हें पिछले माह 22 फरवरी को हिरासत में लिया गया था। 47 वर्षीय नाशीद को फरवरी 2012 में सेना और पुलिस की बगावत के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
तीन जजों की बेंच ने 2012 में एक मुख्य न्यायाधीश के गिरफ्तारी के आदेश के लिए नाशीद को दोषी पाया है। जज अब्दुल्ला ने न्यायालय को बताया कि उन्हें आधी रात को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
सजा सुनाए जाने से कुछ दिन पहले मामले की सुनवाई के लिए नाशीद को मालदीव की पुलिस घसीटते हुए कोर्ट में ले गई थी।