{"_id":"d129c193f199fbc941ccd54ac08b68be","slug":"ex-karnataka-minister-arrest-in-illegal-export-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्यात में भाजपा के पूर्व मंत्री गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अवैध निर्यात में भाजपा के पूर्व मंत्री गिरफ्तार
एजेंसी/बंगलूरू
Updated Thu, 17 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने भाजपा विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री आनंद सिंह को लौह अयस्क के अवैध निर्यात मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि बेलीकेरी बंदरगाह से गैर कानूनी ढंग से अयस्क का निर्यात करने के आरोप में भाजपा नेता को शहर से गिरफ्तार किया गया।
स्वतंत्र विधायक बी. नागेंद्र और सतीश सेल तथा बीएसआर कांग्रेस के विधायक सुरेश बाबू के बाद सिंह चौथे विधायक हैं, जिन्हें अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत ने सात अक्तूबर को सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अवैध निर्यात मामले का भंडाफोड़ कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े ने किया था।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 2006-07 से 2010-11 के दौरान बेलीकेरी बंदरगाह से 77.4 लाख टन लौह अयस्क का निर्यात गैर कानूनी ढंग से किया गया। मामले में दो आईएएस अधिकारी और भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी भी हिरासत में है।