फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ex IPS julio ribeiro attack on modi govt

बोले पूर्व आईपीएस, मोदी राज में अपने देश में लगने लगा डर

Mon, 16 Mar 2015 07:00 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ex IPS julio ribeiro attack on modi govt

कभी अपनी कड़क शैली और सख्त मिजाज के चलते पंजाब में आतंकवादियों के छक्के छुड़ा देने वाले पूर्व वरिष्ठ आईपीएस जुलियो रिबेरो को आज अपने ही देश में डर लगने लगा है।

विज्ञापन


ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठानों पर लगातार हो रहे हमले से आहत रिबेरो ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 86 साल की उम्र में आज वो अपने ही देश में खुद को डरा हुआ और गैरजरूरी समझने लगे हैं।
विज्ञापन


पंजाब के पूर्व डीजीपी रिबेरो ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे एक लेख में मोदी सरकार के नौ माह की कार्यशैली पर जमकर तंस कसा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार के आने के बाद से ही अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले रिबेरो 86 साल की उम्र में लगता है अब डर

Ex IPS julio ribeiro attack on modi govt

मोदी राज में ही घर वापसी जैसे मुद्दों को हवा मिली है, कुछ लोग अल्पसंख्यकों को घर वापसी कराने की धमकी देते हैं, ये क्या है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज 400 साल पहले हिंदू थे तो क्या मैं भी आज वापिस उसी धर्म को अपना लूं।

रिबेरो ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से ही एक छोटे से धर्म को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, मोदी सरकार इन लोगों को सख्त संदेश देने में पूर्व तरह विफल रही है इसी कारण ऐसे लोगों के हौसले बढ़े हैं।

रिबेरो ने मोदी के विकास के वादे और दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नौ माह पहले सरकार इसी मुद्दे पर सत्ता में आई थी फिर कहां गया वो मुद्दा। ये लोग विकास की बातें क्यों नहीं करते। क्यों असली मुद्दे से ध्यान भटकाकर इन गैरजरूरी मुद्दों की तरफ लोगों को मोड़ रहे हैं।

विपक्षियों ने बोला सरकार पर हमला

Ex IPS julio ribeiro attack on modi govt

वहीं रिबेरो का लेख सामने आने के बाद विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि यह देश में बने विरोधी माहौल का ही असर है कि रिबेरो जैसे वरिष्ठ आईपीएस को इस तरह से अपनी बात सामने रखनी पड़ी है।

तिवारी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी राज में ही लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं जिनसे अल्पसंख्यक समुदाय खौफ में हैं।

वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की कार्यशैली और कुछ संगठनों को अनावश्यक छूट देने के कारण ही देश में इस तरह का माहौल बन गया है। सरकार को जल्द से जल्द इस पर लगाम लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed