फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ex governor jagmohan may become new head off kashi vikas samuh.

काशी के उद्धार को मोदी का खास 'सिपहसालार'

Thu, 04 Sep 2014 01:06 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Ex governor jagmohan may become new head off kashi vikas samuh.

सख्त प्रशासकों में शुमार रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में काशी के उद्धार का जिम्मा दे सकते हैं। बतौर राज्यपाल, केंद्रीय पर्यटन और शहरी विकास मंत्री अपनी प्रशासन क्षमता का लोहा मनवा चुके जगमोहन खुद प्रधानमंत्री की पसंद हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों प्रधानमंत्री की जगमोहन से इस मुद्दे पर की गई गंभीर मंत्रणा के बाद इसकी संभावना और बढ़ गई है। इस बारे में पीएम मोदी और जगमोहन की एक और मुलाकात होगी और फिर जगमोहन को काशी विकास समूह का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


अरसे से सक्रिय राजनीति के पर्दे से पूरी तरह गायब दिख रहे दिग्गज प्रशासक जगमोहन जल्द ही फिर से एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक काशी को साफ सफाई से ले कर अन्य सभी मामलों में चुस्त दुरुस्त करने के लिए मोदी ने जगमोहन का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन करेंगे काशी का उद्धार?

Ex governor jagmohan may become new head off kashi vikas samuh.

उल्लेखनीय है कि जापान ने भी काशी को संवारने में मदद का आश्वासन दिया है। जापान यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने जगमोहन को आमंत्रित कर काशी के उद्धार के लिए सभी पक्षों पर बातचीत की थी।
   
दरअसल जगमोहन की छवि बतौर नौकरशाह और नेता बेहद सख्त और दूरदृष्टि वाले व्यक्ति की रही है। जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते जगमोहन ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्ती के कारण चर्चा में रहे, बल्कि वैष्णो देवी यात्रा की बेहतर व्यवस्था कर चर्चा में आए।

भाजपा में शामिल होने के बाद वाजपेयी सरकार में पर्यटन मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहते हुए भी उन्होंने न केवल लुटियन्स जोन को नए सिरे से सजाया संवारा बल्कि अवैध निर्माण के खिलाफ भी जबर्दस्त मुहिम चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed