फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ex footballer has to sell pan

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बेच रही है 'पान'

Mon, 07 Jul 2014 01:10 PM IST
एजेंसी/केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
एजेंसी/केंद्रपाड़ा (ओडिशा) Updated Mon, 07 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
ex footballer has to sell pan

एक तरफ जहां पूरी दुनिया फुटबॉल विश्व कप के खुमार में डूबी है, वहीं भारत में फुटबॉल के नायक आजीविका के लिए रोड पर खड़े हैं।

विज्ञापन


भारत में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों के हालात बदतर है।

हालत यह है कि भारत की महिला फुटबॉल टीम की सदस्य 23 वर्षीय रश्मिता पात्रा को परिवार के जीवन निर्वाह में मदद करने के लिए पान की दुकान चलाने पर मजबूर होना पड़ा है।

2011 में ढाका में जीता था टूर्नामेंट

ex footballer has to sell pan

केंद्रापाड़ा जिले के उल ब्लॉक में रहने वाली रश्मिता ने 2008 में कुआलालंपुर में खेले गए एएफसी अंडर-19 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

2011 में ढाका में उन्होंने सीनियर एएफसी क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लिया। इसी साल बहरीन के खिलाफ वह महिला सीनियर टीम में भी खेलीं।

भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई और वह टीम से बाहर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिली तो खोल ली पान की दुकान

ex footballer has to sell pan

रश्मिता ने 12 साल की उम्र में अपने मेंटोर और कोच चिट्टा रंजन पात्रा की देखरेख में फुटबॉल खेलने की शुरुआत की थी।

पिछले साल शादी करने वाली रश्मिता ने कहा, ‘फुटबॉल ने मुझे नाम, शोहरत और पहचान दी लेकिन इसने मुझे अच्छी जिंदगी जीने का अवसर नहीं दिया। टीम से बाहर होने के बाद मैंने दोबारा नौकरी ढूंढने की कोशिश की लेकिन मुझे नौकरी नहीं मिली। मेरे पति एक मछुआरे हैं और उनकी कमाई बहुत ज्यादा नहीं है इसलिए परिवार की आय बढ़ाने के लिए मुझे पान की दुकान खोलनी पड़ी।’

विज्ञापन

फुटबॉल में बचपन बलिदान हुआ पर ‌मिला कुछ नहीं

ex footballer has to sell pan

2010 में फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने वाली ओडिशा टीम का रश्मिता पात्रा ने किया था प्रतिनिधित्व वर्ष 2011 में बहरीन के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं।

रश्मिता के अनुसार, 'मैंने इस खेल के लिए अपने बचपन का बलिदान दिया और इस कारण मैं पढ़ाई भी बहुत कम कर सकी। मगर अब जबकि खुद को इस हाल में पाती हूं तो खेल के वो सुनहरे दिन काफी तकलीफ पहुंचाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed