{"_id":"484cd6e23e5ea8ff06d46300cf878355","slug":"ex-congress-leader-son-made-minister-in-gujrat-cabinate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से आए सांसद के बेटे को मोदी ने बनाया मंत्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस से आए सांसद के बेटे को मोदी ने बनाया मंत्री
एजेंसी/दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोरबंदर से सांसद विठल रडाडिया के बेटे जायेश रडाडिया सहित छह नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पोरबंदर से ही कांग्रेस के पूर्व सांसद रडाडिया इस साल भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
इस कारण पोरबंदर में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर वह फिर से निर्वाचित हुए। उनके बेटे जायेश रडाडिया ने भी भाजपा के टिकट पर जेतपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
जायेश के अलावा छत्रसिंह मोरी, जसवंत सिंह भाभोर, जयद्रथ सिंह परमार, दिलीप सिंह थाकोर और वासन अहीर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यपाल कमला बेनीवाल ने इन सभी छह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष वाजू वाला भी मौजूद थे। अब मोदी सरकार में मंत्रियों को संख्या 22 हो गई है।