{"_id":"caef6dea-88e4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ex-cbi-director-ashwani-kumar-appointed-nagaland-dovernor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी कुमार बने नगालैंड के राज्यपाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अश्वनी कुमार बने नगालैंड के राज्यपाल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्वनी कुमार को नगालैंड जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एससी जमीर को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बिहार और त्रिपुरा के राज्यपालों को एक दूसरी की जगह पर भेजा गया है। कुमार अगस्त 2008 से नवंबर 2010 के बीच केंद्रीय जांच एजेंसी के डायरेक्टर रहे थे।
कुमार सीबीआई के पहले ऐसे प्रमुख हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया है। 62 वर्षीय कुमार सीबीआई और एलीट एसपीजी में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
उन्होंने अपनी डॉक्टरेट हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पूरी की। नगालैंड के चार बार मुख्यमंत्री और गोवा, महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल रह चुके जमीर को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जमीर 84 वर्षीय एमसी भंडारे की जगह लेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने त्रिपुरा के राज्यपाल डीवाई पाटिल को बिहार और बिहार के राज्यपाल देवानंद कंवर त्रिपुरा स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर और नगालैंड के राज्यपाल निखिल कुमार को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है जहां वह अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे।
26 जनवरी 2012 को केरल के राज्यपाल एमओएच फारूकी के निधन के चलते कर्नाटक के राज्यपाल एचआर भारद्वाज वहां का काम देख रहे थे।
1963 बैच के आईपीएस अधिकारी 72 वर्षीय कुमार को 15 अक्तूबर 2009 में नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया था। वहीं पाटिल ने 27 नवंबर 2009 में त्रिपुरा और कंवर ने 26 सितंबर 2009 में बिहार के राज्यपाल का पदभार संभाला था।