फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ex army men will be appointed for yamuna expressway security

फौजी संभालेंगे यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा

Fri, 21 Sep 2012 08:46 AM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Sep 2012 08:46 AM IST
विज्ञापन
ex army men will be appointed for yamuna expressway security
यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द ही फौजियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिल जाएगी। जेपी ग्रुप तकरीबन 150 सेवानिवृत्त फौजियों की भर्ती करने जा रहा है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त फौजियों को रोजगार दिलाने के लिए स्थानीय जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की पहल रंग ला रही है।
विज्ञापन


बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा में 26 और 27 सिंतबर को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, आगरा सेवानिवृत्त फौजियों की भर्ती जेपी ग्रुप के लिए कराएगा। जिसके लिए 24 सितंबर तक कोई भी फौजी अपना आवेदन अलीगढ़ में भी जमा करा सकता है। 45 साल की आयुवर्ग वाले फौजी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


हवलदार रैंक तक 2010 से अब तक सेवानिवृत्त हुए फौजियों को 10 से 12 हजार रुपये महीने के वेतन पर रखा जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के साथ ही इनकी तैनाती जेपी के दूसरे प्रोजेक्ट में भी हो सकती है। जहां पर सुरक्षा को लेकर जेपी ग्रुप खासा चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड डेयरी लगाने वालों के लिए शुक्रवार को और बस चलवाने वालों की मीटिंग शनिवार को संपन्न कराएगा। इस संबंध में जिला सैनिक पुनर्वास सैनिक कल्याण अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि यह सेवानिवृत्त फौजियों के लिए रोजगार दिलाने की एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed