फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nobody will be spared says antony on italian chopper scam

'दलाली का आरोप साबित हुआ तो डील होगी रद्द'

Wed, 13 Feb 2013 09:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Feb 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
nobody will be spared says antony on italian chopper scam

इटैलियन हेलीकॉप्टर के सौदे में रिश्वतखोरी का मुद्दा गरमा गया है। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने स्पष्ट किया कि इस सौदे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में सीबीआई जांच बैठा दी गई है। आरंभिक रिपोर्ट आने के तुरंत बाद कार्रवाई की जाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे में अगर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो सौदे को रद्द भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं, एक अंग्रेजी अखबार ने इस डील में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। अखबार ने इटैलियन जांच एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि हेलीकॉप्टरों सौदों में पूर्व वायुसेना प्रमुख ने रिश्वत लेकर टेंडर के नियमों में बदलाव किया था। इससे इटैलियन कंपनी फिनमैकानिका को फायदा पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व वायुसेना प्रमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 2007 में वे रिटायर हो चुके थे और सौदा 2010 में हुआ। उनके कार्यकाल में केवल टेंडर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इटैलियन कंपनी ने उनसे संपर्क भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए है और इस जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज संवाददाताओं से बातचीत में भरोसा दिलाया कि वह रक्षा सौदों में किसी भी कीमत पर और किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं करेंगे और समझौतों में उपलब्ध प्रावधानों के हिसाब से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में घूस देने के आरोपों में इटली में फिनमैकानिका कंपनी के सीईओ गियूसेप्पे ओरसी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भारत में भी इन सौदों पर सवाल उठने लगे। एके एंटनी ने कल मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

देश के वीवीआईपी लोगों के लिए खरीदे जा रहे इस हेलीकॉप्टर के लिए हुए 3,546 करोड़ रुपए के सौदे में भारत सरकार को 362 करोड़ की रिश्वत के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इटली में इस मामले को लेकर मुकदमा शुरू हो चुका है। भारत ने फरवरी 2010 में इटली सरकार की अधीनस्थ फिनमैकानिका कंपनी के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत वीवीआईपी के लिए 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था।

भाजपा ने साधा यूपीए पर निशाना
हेलीकॉप्टर सौदे में दलाली के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने ऐलान किया है कि वो इस मामले को संसद में उठाएगी। साथ ही संसद के बाहर भी ये मुद्दा उठेगा। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को संसद में उठाया था लेकिन तब सरकार ने गलत जानकारी दी। भाजपा ने मांग की है कि हेलीकॉप्टर डील पर सरकार पुनर्विचार करे।


सौदा राजग के समय हुआ थाः दिग्विजय
कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि विवादास्पद हेलीकॉप्टर सौदा राजग सरकार के समय हुआ था। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस सौदे की शुरुआत 2003-04 में हुई जब केंद्र में राजग सरकार थी। उन्होंने कहा कि इस सौदे के संबंध में इटली में गिरफ्तारी होते ही रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। इससे और अधिक क्या हो सकता है। क्या राजग सरकार होती तो वह मामले की जांच किए बिना लोगों को फांसी पर चढ़ा देती?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed