{"_id":"08891306-6fc0-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"evil-in-delhi-rod-inserted-in-mouth-against-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर दरिंदगी, रेप के विरोध पर मुंह में रॉड घुसाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में फिर दरिंदगी, रेप के विरोध पर मुंह में रॉड घुसाया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती बस में दरिंदगी की घटना को लोग भूले भी नहीं हैं कि दक्षिण दिल्ली में हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि दरिंदा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, लेकिन दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर उसने छात्रा के मुंह में लोहे का पाइप घुसा दिया। यह घटना लाजपत नगर इलाके में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बहादुरी दिखाने वाली 11वीं की छात्रा एम्स में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय छात्रा सोमवार रात घर में अकेली थी। करीब साढ़े आठ बजे इलेक्ट्रीशियन अनिल कुमार (26) उसे अकेला पाकर घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने छात्रा के कपड़े तक फाड़ दिए। हाथापाई करने पर उसने छात्रा की पिटाई की।
विज्ञापन
छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया। इस पर गुस्साए आरोपी ने पाइप छीनकर छात्रा के मुंह में घुसा दिया। छात्रा की आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हो गए, लेकिन आरोपी फरार हो गया। लाजपत नगर थाना पुलिस ने कई टीमें बनाकर रात भर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस ने उस पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
छात्रा को एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पाइप उसके गले में काफी अंदर तक डाल दिया था। चिल्लाने के बाद वह बेहोश हो गई थी और मौके पर ही काफी खून बह गया था। उसके मुंह में टांके लगाकर गले की सर्जरी की गई। मंगलवार तड़के होश आने के बाद उसके बयान लिए गए। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है इसलिए अलग से नली लगाई गई है। मालूम हो कि चलती बस में गैंगरेप की घटना में भी युवती के साथ लोहे की रॉड से बर्बरता की गई थी।