{"_id":"a3a6c31c-35df-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"everywhere-is-balasaheb-thackeray-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में जगह-जगह रहेंगे सिर्फ बाला साहब!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में जगह-जगह रहेंगे सिर्फ बाला साहब!
नोएडा/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 08:05 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे के निधन के बाद उनके स्मारक और उनकी स्मृति में महत्वपूर्ण स्थानों के नामकरण की मांग शुरू हो गई है। खास बात ये है कि ये मांग सिर्फ शिवसेना की तरफ से नहीं बल्कि कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी नेताओं की ओर से भी की जा रही है। मुंबई महापालिका में बाला साहब के निधन पर लाए गए शोक प्रस्ताव पर कई नेताओं ने अपने विचार रखे और शिवसेना नेता को याद किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कॉरपोरेटर नयना सेठ ने मांग की कि दादर स्टेशन का नाम बाला साहब के नाम पर रखा जाए। शिवसेना कॉरपोरेटर राजू पदनेकर ने स्कूली किताबों में बाला साहब पर एक चैप्टर शामिल करने की मांग की। एनसीपी नेता धनंजय पिसाल ने शिवाजी पार्क में बाला साहब का स्मारक बनाने की मांग की।
विज्ञापन
बीजेपी कॉरपोरेटर दिलीप पटेल ने नवी मुंबई एयरपोर्ट और कोस्टल रोड का नाम बाला साहब ठाकरे के नाम पर रखने की मांग की। शिवसेना कॉरपोरेटर शैलेश फणसे ने बाला साहब की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की मांग रखी। उनके मुताबिक दुनिया को इससे भारत के महान नेता के बारे में पता चलेगा। नावा से शेवा के बीच बनने वाले पुल का नाम भी बाला साहब के नाम पर रखने की मांग की गई।
विज्ञापन