{"_id":"4a46c3b49c00c4bdd4bfa2a1325160bb","slug":"everyone-is-not-jihadi-in-pakistan-says-rajnath-singh-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान में हर कोई चरमपंथी नहीं है'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पाकिस्तान में हर कोई चरमपंथी नहीं है'
Updated Sun, 25 Jan 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में सभी लोग चरपमंथी नहीं है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शनिवार को हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी समय-समय पर चरमपंथ के खिलाफ आवाज उठती रही है लेकिन वहां की सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम रही हैं।
गृह मंत्री ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में हर कोई चरमपंथी है। उस देश में भी समय-समय पर चरमपंथ के विरोध में आवाजें उठती हैं लेकिन एक के बाद एक आई सरकारों की इच्छा चरमपंथ को लेकर साफ नहीं रही है।"
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा, "पिछले छह महीने में भारत ने पाकिस्तान की ओर से सीमा पर किए जाने वाले हर हमले का भरपूर जवाब दिया है।"
"इसके साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से किए गए कूटनीतिक प्रयासों के चलते अमरीका ने भी पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है।"
गृहमंत्री ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी नहीं चाहते कि पाकिस्तान चरमपंथ का केंद्र बने और इसलिए उस पर अमरीका का काफी दबाव है।