{"_id":"652437e0-b5bf-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"everyone-can-live-100-years-says-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 3 सूत्र और 100 साल तक जी सकेंगे आप?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिर्फ 3 सूत्र और 100 साल तक जी सकेंगे आप?
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि 100 वर्ष तक जीना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के भरोसे जीवन यापन किया जाए तो हर व्यक्ति 100 वर्ष की आयु तक जी सकता है। कहा कि योग अब जन-जन तक पहुंच गया है। ऋषियों की धरोहर विश्व स्तर पर पहुंचाई जा रही है।
रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय में अभ्युदय महोत्सव-2013 के समापन पर स्वामी रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद के वैज्ञानिक तथ्य विश्व स्तर पर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
पतंजलि ने पूरी दुनिया में योग का शंखनाद कर दिया है। एक जमाना था जब आयुर्वेद के प्रति देश में ही किसी की रुचि नहीं थी।
लेकिन आज योग और आयुर्वेद की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में हो गई है। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को नए आयाम प्रदान करने के लिए आचार्यकुलम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में परिवर्तन करने की रूपरेखा भी बन चुकी है।