फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   every one get cheap cost set top box

अब सबको मिलेगा सस्ता देसी सेट टॉप बॉक्स

Thu, 26 Jun 2014 02:12 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
every one get cheap cost set top box

नई सरकार की मंशा और कोशिश सिरे चढ़ी तो अब टीवी ग्राहकों को चीन के बने महंगे सेट टॉप बॉक्स से निजात मिलेगी और देसी सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) बनाने का काम तेजी से दौड़ेगा।

विज्ञापन


सरकार ने देसी सेट टॉप बॉक्स को टैक्स से निजात दिलाने के लिए दूरसंचार एवं सूचना तकनीक और वित्त मंत्रालय को देसी सेट टॉप बॉक्स पर लगने वाले वैट (12 से 14 फीसदी) को चार फीसदी तक घटाने के लिए इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन


अगर ये टैक्स घटता है तो देसी सेट टॉप बॉक्स की कीमत भी चीन के बने सेट टॉप बॉक्स के बराबर डेढ़ हजार रुपये हो जाएगी। अभी देश में बने बॉक्सों की कीमत 1650 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार में बढ़ोतरी करने की तैयारी

every one get cheap cost set top box

देसी सेट टॉप बॉक्स बनाने वाली कंपनियों की मांग है कि अगर सरकार एसटीबी को टेलकॉम नेटवर्क से संबंधित उपकरण मानती है तो उसे इन टैक्स की दरों से राहत मिलेगी।

दूरसंचार मंत्रालय इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है। जिसके बाद देश में बने बॉक्सों पर टैक्स घटेगा। इससे देसी सेट टॉप बॉक्स इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंत्रालयों के अधिकारियों से कहा है कि देसी एसटीबी इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार में वृद्धि होगी, साथ ही विदेशी विनिमय के मामले में भी सरकार की बचत होगी।

11 करोड़ सेट टॉप बॉक्स की है जरूरत

every one get cheap cost set top box

देशभर में केबल टीवी डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को 31 दिसंबर, 2014 तक पूरा करना है। पहले दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। जबकि चेन्नई में ये प्रक्रिया कोर्ट में चल रहे कुछ मामलों की वजह से पूरी नहीं हो पाई है।

दूसरे चरण में 38 शहरों को शामिल किया गया था। जबकि तीसरा चरण चल रहा है। इसमें वे शहरी क्षेत्र शामिल हैं जोकि पहले दो चरणों में शामिल हैं। बाकी के चरणों के लिए लगभग 11 करोड़ एसटीबी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed