फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   every hour will change of Kushavart pool water

सिंहस्थ कुंभ: हर घंटे बदल जाएगा कुशावर्त कुंड का पानी

Tue, 28 Jul 2015 09:19 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
every hour will change of Kushavart pool water

सिंहस्थ कुंभ स्नान के दौरान नासिक के त्र्यंबकेश्वर (कुशावर्त) कुंड में हर घंटे पानी स्वच्छ होता रहेगा। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने ऐसी मशीन लगाई है जो हर घंटे पानी को स्वच्छ कर देगी।

विज्ञापन


हर घंटे करीब एक लाख लीटर पानी को स्वच्छ करने के लिए ढाई करोड़ की यह मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से मानक के अनुरूप 3.0 मिलीग्राम/लीटर बीओडी (बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड) स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए बीते 14 जुलाई को ही पुरोहित संघ का ध्वजारोहण हो चुका है। मेले में साधु-संतों और अखाड़ों का आना शुरू हो गया है।

अब आगामी 19 अगस्त को अखाड़ों की ओर से कुंभ का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नासिक के गोदावरी में और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त कुंड में कुंभ स्नान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। नासिक के पंचवटी में गोदावरी नदी के तट पर रामकुंड में वैष्णव अखाड़ों के साधु-संतों का स्नान होगा जबकि त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त कुंड में शैव अखाड़े के  साधु-संत कुंभ स्नान करेंगे।

Trending Videos

19 अगस्त कुशावर्त कुंड में शुरू होगा कुंभ स्नान

every hour will change of Kushavart pool water

कुशावर्त कुंड में गंगासागर तलाब का पानी स्नान के लिए छोड़ा जाता है लेकिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की वजह से पानी जल्द ही प्रदूषित हो जाता है।

अब तक ऐसा होने पर कुशावर्त कुंड का पानी बाहर फेंक दिया जाता था और उसमें फिर से साफ पानी भरा जाता था। लेकिन इस बार मशीन के जरिए हर घंटे एक लाख लीटर पानी का शुद्धीकरण किया जाएगा।

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता देवेन्द्र लांडगे ने बताया कि जिस तरह स्वीमिंग पूल के जल के शुद्धीकरण की व्यवस्था होती है उसी तरह कुशावर्त कुंड के जल के शुद्धीकरण की व्यवस्था होगी। इससे श्रद्धालुओं को हमेशा स्नान के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed