फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   even mahatma gandhi did it swamy on tickets for modi rally

'गांधी पैसे लेते और कांग्रेसी उसे अपनी जेब में डाल देते'

Tue, 24 Sep 2013 08:09 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Tue, 24 Sep 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
even mahatma gandhi did it swamy on tickets for modi rally

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोमवार को मोदी की रैलियों में कार्यकताओं से टिकट वसूलने का बचाव किया है। स्वामी ने इस मुद्दे पर कहा कि लोग जब पैसे देने को तैयार हैं तो फिर इसमें क्या दिक्कत है।

विज्ञापन


स्वामी ने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अक्सर ऐसा किया करते थे। वे ऑटोग्राफ देने के बदले पांच रुपए लिया करते थे। जिसे कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के खाते में डालने के बजाए अपनी जेब में डाल लिया करते थे। हमारे कार्यकर्ता पैसे लेते हैं और उसे पार्टी के खाते में जमा कराते हैं।
विज्ञापन


मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर स्वामी ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी इसका निर्णय मैं नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि यहां स्थित घर मेरे रिश्तेदारों का है। मैं यहां से पहले भी दो बार चुना गया हूं। लिहाजा यहां से मेरा लगाव है।

राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गर्मजोशी से भरी मुलाकात पर स्वामी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोकतांत्रिक समाज में मतभेदों के बावजूद दूसरे दलों के नेताओं से मिलने में आपको किसी तरह की हिचक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे खुशी होगी कि अगर किसी बैठक के दौरान मुझे वामपंथी नेताओं से मुलाकात का मौका मिले।

राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे पर स्वामी ने कहा कि वे जहां भी जाएंगे उससे हमारे वोट ही बढ़ेंगे। हम चाहते हैं कि वह पूरे देश में जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed