फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   even a hall is not being made in the city of jigar muradabadi

‘ये इश्क नहीं आसां, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है’

Wed, 09 Sep 2015 08:52 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
even a hall is not being made in the city of jigar muradabadi

‘ये इश्क नहीं आसां बस इतना समझ लीजे, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है’ जैसे शानदार कलामों के जरिए शायरी की दुनिया में मुरादाबाद को नए मुकाम तक पहुंचाने वाले मशहूर शायर और हरदिल अजीज जिगर मुरादाबादी के नाम से अपने शहर में एक हाल तक नहीं बन सका।

विज्ञापन


बारह साल पहले जिगर कालोनी में जिगर हाल का निर्माण कराने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन वक्त के साथ वह भी ठंडे बस्ते में चला गया है। हैरानी वाली बात यह है कि जिगर रोड पर जिगर मुरादाबादी नाम का एक पत्थर तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


नौ सितंबर यानी बुधवार को जिगर मुरादाबादी की बरसी मनाई जाएगी। बरसी के मौके पर शायरों ने एक बार फिर से जिगर हाल का मुद्दा उठाया है।

शायर कशिश वारसी कहते हैं कि 2002 में शहर के अंदर एक बड़ा मुशायरा हुआ था, जिसमें प्रदेश के तत्कालीन गवर्नर रोमेश भंडारी, भाजपा नेता लालजी टंडन, कांग्रेस नेता माधव राव सिंधिया जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल बनाने का मामला ठंडे बस्ते में

even a hall is not being made in the city of jigar muradabadi

इस दौरान शहर में जिगर हाल का निर्माण कराने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद नगर निगम ने इसका प्रस्ताव भी तैयार किया था। यह तय हुआ था कि जिगर कालोनी में जिगर हाल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि मुशायरे जैसे बड़े कार्यक्रम वहीं आयोजित हो सकें।

तत्कालीन मेयर हुमायूं कदीर मानते हैं कि जिगर कालोनी में जिगर हाल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रस्ताव शासन को भेजा भी गया था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

स्थानीय शायरों का यह भी कहना है कि जिगर रोड पर जिगर मुरादाबादी नाम का एक पत्थर लगाया जाए, ताकि नए लोगों को इस बारे में आसानी से पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed