फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eve teasing with girls by some persons

मेले से लेकर हाईवे तक, जिधर भी गए करते रहे फायरिंग और छेड़खानी

Thu, 20 Aug 2015 03:21 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 03:21 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with girls by some persons

नागपंचमी के मौके पर गद्दोपुर में लगे मेले में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों आकर जबरन मुफ्त में सामान लेना और महिलाओं से छेड़खानी की तो दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों पर हमला और फायरिंग की गई तो गुस्साए लोगों ने फाफामऊ चौकी का घेराव कर लिया।

विज्ञापन


दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण वहां कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी गंगापार भी पहुंच गए। देर रात पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर एफआईआर लिखी तो हंगामा थमा। गिरफ्तारी की मांग करते हुए आधी रात तक भीड़ पुलिस चौकी पर जमा रही।
विज्ञापन


गद्दोपुर में नागपंचमी के अवसर पर बुधवार को गुड़िया मेला लगा था। रात करीब आठ बजे वहां दूसरे समुदाय के कुछ अराजक तत्व पहुंचे और दुकानदारों से मुफ्त में सामान मांगने लगे। आरोप है कि वे महिलाओं-लड़कियों से़ छेड़खानी भी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर भी की फायरिंग

eve teasing with girls by some persons

दुकानदारों और दूसरे लोगों ने विरोध किया तो अराजक तत्वों ने मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की। इससे मेले में भगदड़ मच गई। कई बच्चे और महिलाएं गिरकर जख्मी हो गए।

लोगों ने दौड़ाया तो हमलावर मेले से धमकी देते हुए भाग गए। कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मेले से पहले लखनऊ हाईवे पर गद्दोपुर के चरन सिंह यादव को घेरकर पीटा। शोर सुनकर मेले से लोग उधर दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

इस गुंडागर्दी के विरोध में सैकड़ों लोगों ने फाफामऊ चौकी का घेराव कर मुफ्त सामान नहीं देने पर मारपीट और फायरिंग करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।

दो समुदायों की बीच टकराव

eve teasing with girls by some persons

दो समुदायों के बीच टकराव से जुड़े इस हंगामे के बारे में खबर मिली तो एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा कई थानों की फोर्स के साथ फाफामऊ चौकी पहुंच गए। पुलिस ने नामजद तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को मनाया।

श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मुलायम यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि रूदापुर के रहने वाले सगे भाइयों शमीम अहमद, सबी अख्तर, मोहम्मद अकरम आदि ने गुड़िया मेले में आकर महिलाओं से छेड़खानी की।

इसका विरोध करने पर लोगों को दौडाया और फायरिंग की। फिर वहां से आकर सड़क पर उसके पिता चरन सिंह यादव को पीटा और फायर किया। इसकी वजह से खलबली मच गई। एसपी गंगापार ने बताया कि एफआईआर लिखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed