फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eve teasing, rohtak news, crime

डिपो होल्डर ने की महिला से छेड़छाड़

Sat, 30 Aug 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन

एक डिपो होल्डर पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि डिपो होल्डर ने उसका हाथ पकड़ उसे घर के अंदर खींच लिया और छेड़खानी की। दिन में विवाद होने के बाद शाम को कॉलोनी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बताया गया कि पंचायत में भी डिपो संचालक ने अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन


इसको लेकर कॉलोनी की महिलाएं किला रोड चौकी पहुंच गई और हंगामा किया। पुलिस ने डिपो होल्डर को भी चौकी में बुलाया।

निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली महिला ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी करके घर आ रही थी। उसके घर के पास ही एक घर में राशन डिपो है। जब वह डिपो के सामने से गुजर रही थी तो डिपो होल्डर ने उसका हाथ पकड़ लिया और घर के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन


डिपो होल्डर ने उसका फोन छीनकर अपनी बेटी को दे दिया। इस पर महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसी पहुंच गए। लोगों ने महिला को डिपो होल्डर के घर से बाहर निकाला और उसके घर पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पहले भी वह कई बार महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन बेइज्जती के डर से महिलाएं सामने नहीं आती हैं। डिपो होल्डर ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

फोटो खींचने का शक
पीड़ित ने बताया कि डिपो होल्डर राशन में हेरा-फेरी करता है। घटना के समय भी वह ऐसा ही कुछ कर रहा था।

जब वह मकान के सामने से गुजरी तो उसने सोचा कि मैंने उसका फोटो उतार लिया है। इसी शक के चलते उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया।

माफी न मांगने पर बढ़ा विवाद
महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम को मोहल्ले में पंचायत हुई। लोगों ने डिपो होल्डर को माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन उसने उल्टा महिला और उसके पति ही अभद्र व्यवहार का आरोप लगा दिया। डिपो संचालक के व्यवहार पर मामले ने तूल पकड़ लिया और गुस्साए लोग सीधे किला पुलिस चौकी में पहुंच गए।

पुलिस ने कहा, सुबह होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है, लेकिन उसकी शिकायत पर रात में कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि दोनों पक्षों को सुबह चौकी में बुलाया है।


मौके पर पहुंचे वार्ड 14 की पार्षद नीरा भटनागर के पति नौरातामल भटनागर ने बताया कि मामले में महिला व उसके पति ने लिखित में शिकायत दी है।

वर्जन- उन्हें मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को सुबह बुलाया गया है। जो भी सच होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील, सब्जी मंडी थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed