फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eve teasing is not good for girls.

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले लड़को की खैर नहीं

Thu, 04 Dec 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयुपर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयुपर Updated Thu, 04 Dec 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
eve teasing is not good for girls.

राजस्थान में बालिकाओं से छेड़छाड़ करना लड़कों की खैर नहीं होगी।राजस्थान के हर सरकारी स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आट्र्स का केप्सूल कोर्स करवाया जाएगा।

विज्ञापन


बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए महिला कांस्टेबलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये कांस्टेबल विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्राओं को दस-दस दिन की मार्शल आट्र्स की ट्रेनिंग देंगी।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना अपनी कार्ययोजना में प्राथमिकता से रखा है।

सरकार के निर्देश पर पुलिस और शिक्षा विभाग को मिलकर इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाना है। इसकी शुरुआत बांसवाड़ा जिले के घाटोल स्थित सरकार स्कूल से हुई है। राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल इस स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के तौर-तरीके सिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी के निदेशक बी.एल. सोनी के अनुसार पुलिस विभाग की ओर से शिक्षा विभाग को सुझाव दिया गया है कि प्रशिक्षण को लगातार जारी रखने के लिए स्कूलों को जिला जूड़ो संघ व जिला ताइक्वांडो संघ जैसे संगठनों से जोड़ा जाए। मार्शल आट्र्स का कैप्सूल कोर्स करने के बाद छात्राएं इन संघों से लगातार प्रशिक्षण ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed