फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   EU ends ‘boycott’ of Modi, envoys had lunch

अब नरेंद्र मोदी के साथ आया यूरोपीय संघ

Fri, 08 Feb 2013 11:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Feb 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
EU ends ‘boycott’ of Modi, envoys had lunch

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग के बीच यूरोपीय देशों से मोदी के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। गुजरात दंगों के बाद से नाराज यूरोपीय संघ ने अब नरेन्द्र मोदी के समर्थन में खड़ा होने के संकेत दिए है।

विज्ञापन


अग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार यूरोपीय संघ ने नरेंद्र मोदी का बहिष्कार खत्म करने का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। जर्मन राजदूत माइकल स्टेनर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का साथ लंच कर ईयू की नाराजगी खत्म होने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


मोदी ने स्टेनर और ईयू से जुड़े देशों के राजदूतों के साथ दो घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गुजरात दंगों से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया। मोदी के सहजता भरे जवाब से वहां मौजूद सभी राजनयिक संतुष्ट दिखे। इस दौरान मोदी ने इन राजनयिकों को अपने विकास मॉडल तथा भारत को लेकर दृष्टिकोण के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 11 साल के बाद उनकी यूरोपीयन प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली बैठक थी। इसी बैठक के साथ ही ईयू द्वारा जारी मोदी का बहिष्कार भी खत्म हो गया।

उल्लेखनीय है कि इस बैठक से तीन महीने पहले ही गांधीनगर में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर जेम्स बेवन ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात इस बात का संकेत था कि यूरोपीय संघ ने मोदी का बहिष्कार खत्म कर दिया है।





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed