{"_id":"9a879774-aceb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"estranged-wife-of-naval-officer-approaches-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की अदला-बदली का मामला पहुंचा हाईकोर्ट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पत्नी की अदला-बदली का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Updated Wed, 24 Apr 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नौसेना अधिकारी पति पर यौन उत्पीड़न और पत्नियों की अदला बदली में शामिल होने के आरोप लगाने वाली महिला ने अब केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
उसने हाईकोर्ट से अपील की है कि उसके पति की अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका की सुनवाई करते समय उसका पक्ष भी सुना जाए।
नौसेना के लेफ्टिनेंट रवि किरण ने पारिवारिक विवाद के बाद फैमिली कोर्ट जाकर तलाक के लिए अर्जी लगाई थी।
इस बीच पत्नी ने रवि के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा गया है कि पति के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
शिकायत में उसने कहा है कि उसका पति और उसके वरिष्ठ अधिकारी पत्नियों की अदला बदली करते थे। महिला ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
महिला की शिकायत पर नौसेना पहले ही आंतरिक जांच कर चुकी है, लेकिन उसने महिला के आरोपों को गलत बताया था और कहा था कि रवि और उसकी पत्नी का मामला घरेलू विवाद का है।
विज्ञापन
नौसेना वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को भी खारिज कर दिया है।