फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   equation of election for speaker in delhi assembly

क्या दूसरी परीक्षा में भी आप को मिलेगा कांग्रेस का साथ?

Fri, 03 Jan 2014 01:15 PM IST
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
equation of election for speaker in delhi assembly

विश्वासमत जीत कर छह महीने के लिए अपनी सरकार का कार्यकाल सुरक्षित कर चुके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने अगला इम्तहान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव है।

विज्ञापन


सरकार बनाने के मुद्दे पर राज्यपाल का प्रस्ताव ठुकरा चुकी भाजपा विधानसभा चुनाव अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के मूड में नहीं है। पार्टी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनिंदर सिंह धीर के सामने प्रो. जगदीश मुखी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह कांग्रेस के रुख से तय होगा।

क्या हैं आप की जीत की समीकरण

equation of election for speaker in delhi assembly

गुरुवार को दिल्‍ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विश्वास मत के प्रस्ताव समर्थन में 37 वोट पड़े थे।

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ‌अगर यही समीकरण रहते हैं तो जीत का सेहरा निश्‍चित रूप से आप प्रत्याशी के सिर ही बंधेगा।

पढ़ें, आम आदमी के सीएम 10 बेडरूम वाले बंगले में रहेंगे

लेकिन कांग्रेस आप से अपना हाथ छुड़ा लेगी तो समीकरण बदल जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी के जीत की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी।

भाजपा भी है कांग्रेस के भरोसे

equation of election for speaker in delhi assembly

भाजपा ने विधानसभा चुनावों में प्रो जगदीश मुखी को प्रत्याशी बनाया है। 70 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के पास 31 विधायक हैं। भाजपा की सहयोगी अकाली दल के पास भी एक विधायक है।

सदन में भाजपा अपना स्पीकर बनाने में तभी कामयाब हो पाएगी, जब कांग्रेस वोटिंग से हट जाए। विश्वासमत के बाद कांग्रेस आप को समर्थन नहीं देगी ये कहना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed