फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   epfo will return 27000 crore rupee

EPFO: किसके हैं 27,000 करोड़, ढूंढेगी सरकार

Wed, 21 Jan 2015 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Jan 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
epfo will return 27000 crore rupee

सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पास निष्क्रिय पड़े 27 हजार करोड़ रुपये की राशि के लाभार्थियों का पता लगाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को कहा कि सरकार लाभार्थियों का पता लगाकर उन्हें उनका पैसा लौटाएगी। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की कंपनियों को ऐसी राशि ईपीएफओ के पास नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट में सरकार रोजगार कार्यालयों को देश में रोजगार के अवसर का केंद्र बनाने के लिए 390 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में रोजगार कार्यालय अभी तक बेरोजगार लोगों के पंजीकरण का एक केंद्र रहा है, लेकिन उनकी सरकार इसे राष्ट्रीय रोजगार सेवा केंद्र बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए 10-12 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed