नहीं बदलेगा ईपीएफ नंबर, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्थान बदलने पर अब ईपीएफ निकालने या ट्रांसफर करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। आप जहां भी काम करें एक ही ईपीएफ नंबर रहेगा। भविष्य निधि संगठन ने अपने सदस्यों के लिए यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएनएन) जारी कर दिए हैं।
संस्थान बदलने वाले कर्मचारी अब तक या तो ईपीएफ ट्रांसफर करते थे या निकाल लेते थे लेकिन अब एक ही नंबर की सुविधा दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत संस्थान बदलने के बावजूद ईपीएफ नंबर नहीं बदलेगा।
इतने सदस्यों को मिले यूएएन
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में उन सदस्यों को यूएनएन दिए गए हैं जिनके खाते में एक जनवरी से 30 जून 2014 तक की अवधि में कम से कम एक महीने का अंशदान जमा किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिनके खाते बंद हो चुके हैं, उन्हें यह नंबर बाद में नंबर जारी किए जाएंगे। बरेली कार्यालय से जुड़े 2027 प्रतिष्ठानों के 91674 कर्मचारियों को यह खाता नंबर आवंटित कर दिया गया है। पूरे देश में 430128 संस्थानों के 4,17,81,426 सदस्यों को यूएएन मिले हैं।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी अपना यूएनएन ब्योरा ईपीएफ वेबसाइट पर सदस्य ई-सेवा में लॉग इन कर एक्टीवेट करेंगे तो उन्हें अपने यूएनएन की पीडीएफ फाइल वेबसाइट से मिल जाएगी। सदस्य अपने खाते की पासबुक डाउनलोड कर प्रिंट कर सकेगा और तमाम सेवाओं की जानकारी ले सकेगा।