फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   entry gate of tajmahal sealed

ताजमहल पर आतंकी खतरा, शाम को एंट्री गेट सील

Wed, 10 Feb 2016 09:13 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
entry gate of tajmahal sealed

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले और आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद मिले खुफिया इनपुट में ताजमहल पर आतंकी खतरा की आशंका से सुरक्षा में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


अब हर शाम ताजमहल के प्रवेश द्वार बंद होने के बाद उन्हें सील किया जा रहा है, वहीं गेट में बने छोटे दरवाजों को भी बंदी के समय पर सील किया जा रहा है।

दक्षिणी और पश्चिमी गेट के व्यापारियों ने खिड़कियों को भी निकासी के लिए बंद करने का विरोध किया, लेकिन एएसआई अधिकारी सुरक्षा को लेकर खुद पर सवाल नहीं खड़े होने देना चाहते।

विज्ञापन

उच्च अधिकारियों ने माना लापरवाही

entry gate of tajmahal sealed

कुछ दिन पहले ताजमहल की चेकिंग में तीनों प्रवेश द्वारों के छोटे दरवाजों को खुला पाया गया था। सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों ने इसे लापरवाही माना।

अब एएसआई और सीआईएसएफ की संयुक्त सील प्रवेश द्वारों पर लगाई जा रही है। एएसआई के मुताबिक, गेट बंद होने का समय तय है। इस आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि छोटे दरवाजे खुले रहेंगे। ऐसा आदेश आएगा तभी उन्हें खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed