फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   entire North India grip of severe cold wave

समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, 73 मरे

Sun, 06 Jan 2013 10:52 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jan 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
entire North India grip of severe cold wave

कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे उत्तर भारत में जनजीवन ठप सा हो गया है। पहाड़ों के साथ मैदान के भी कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों में 73 लोगों की ठंड और शीतलहर के चलते मौत हो गई।

विज्ञापन


सर्वाधिक 70 मौतें यूपी में हुई, जिसमें मेरठ और आसपास के नौ, पूर्वांचल के 19, कानपुर और आसपास के जिलों के 17, संभल क्षेत्र के नौ और अवध क्षेत्र के 16 लोग शामिल हैं। इनके अलावा उत्तराखंड में एक और हरियाणा में दो व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में हरियाणा के चार जिलों में तापमान शून्य के नीचे रिकॉर्ड किया गया जबकि जम्मू-कश्मीर के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश में सबसे सर्द मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और आगरा में 0.5 डिग्री रहा। यूपी के प्रमुख शहरों में पारे का रुख पांच डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा राजस्थान का चुरू रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे -2.2 दर्ज किया गया जो पिछले सात साल का रिकार्ड है। हरियाणा के हिसार में -1.1 डिग्री, नारनौल में शून्य डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

हिसार में पिछले दस सालों में जनवरी का माह इतना ठंडा कभी नहीं रहा। करनाल में सात साल में पहली बार पारा माइनस में पहुंचा। यहां न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री जबकि पानीपत में भी इतना ही दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में तापमान एक डिग्री से नीचे 0.5 दर्ज किया गया। मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बहराइच, गोरखपुर और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 10-14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गाजियाबाद के हिंडन इलाके में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1977 के बाद सबसे कम रहा।

1977 में हिंडन का न्यूनतम तापमान जनवरी में -1.3 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया जोकि पिछले पांच सालों में सबसे कम है। दिल्ली के नजफगढ़, मुंगेशपुर व आयानगर में एक डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुड़गांव में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में टिहरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में पारा शून्य की ओर बढ़ रहा है। देहरादून में न्यूनतम तापमान दो डिग्री जबकि हरिद्वार में 2.5 डिग्री रहा। उधर, जम्मू में रविवार ठंड के नाम रहा और दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का तापमान 7.8 डिग्री जबकि शनिवार रात का पारा माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुलमर्ग में शनिवार रात को माइनस नौ और पहलगाम में माइनस आठ डिग्री दर्ज किया गया।

ठंड के चलते आधे से ज्यादा हिमाचल जम गया है। पांच जिलों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। रविवार को सबसे कम तापमान केलांग में माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा माइनस तापमान वाले जिलों में सुंदर नगर (मंडी), भुंतर-मनाली (कुल्लू), कल्पा (किन्नौर), केलांग (लाहौल स्पीति) व सोलन हैं।

सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री, भुंतर -1.0, कल्पा -5.0, सोलन -3.5 और मनाली -3.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी से कोहरा घटेगा लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। तेज हवाओं से सर्दी की चुभन का अहसास होगा। एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले 48 घंटे शीत लहर, सुबह का कोहरा, सर्द दिन और रात को गिरने वाला पाला परेशान करेगा।


आठ जनवरी के बाद धीरे-धीरे कोहरे से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को 3 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री रहने के आसार हैं। सुबह कोहरा रहेगा जबकि दोपहर को आसमान साफ होगा जिससे सूर्यदेव के दर्शन होंगे।

एनसीआर और आसपास में न्यूनतम तापमान
--दिल्ली में 1.9 डिग्री
--दिल्ली के मुंगेशपुर में 0.3 डिग्री, नजफगढ़ में 0.5 डिग्री, आयानगर में 0.7 डिग्री
--फरीदाबाद व सोनीपत में 2 डिग्री
--नोएडा में 4.1 डिग्री
--गाजियाबाद व मेरठ में 2.8 डिग्री
--गाजियाबाद के हिंडन में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री दर्ज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed