फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Enjoy shopping in shatabdi express

शताब्दी के सफर में लें शापिंग का मजा

Sun, 14 Oct 2012 10:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 14 Oct 2012 10:15 PM IST
विज्ञापन
Enjoy shopping in shatabdi express
लंबी दूरी की शताब्दी ट्रेनों में अब सुहाने सफर के साथ ही आप जल्द ही शापिंग का भी मजा ले सकेंगे। रेलवे ने सफर के दौरान ट्रेन में लक्जरी उत्पादों की बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परफ्यूम, स्किनकेयर प्रोडक्ट, हैंडबैग, घड़ियां और उत्कृष्ट ज्वैलरी के साथ ही अन्य गिफ्ट आइटमों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


इसकी सुविधा ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में उपलब्ध कराई जाएगी। चॉकलेट प्रेमियों के लिए भी कई स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध होंगे। यह शताब्दी ट्रेनों के यात्रियों के लिए रेलवे से अपनी याद जोड़ने का भी ऑफर होगा। शताब्दी ट्रेनों में पायलट आधार पर एक महीने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक कंपनी को चुना गया है।
विज्ञापन


भोपाल शताब्दी से इसकी जल्द ही शुरुआत की जाएगी। यात्रियों की मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद यह सुविधा अन्य शताब्दी ट्रेनों में भी शुरू की जाएगी। व्यवस्था के अनुसार, कंपनी ने सिक्योरिटी मनी के तौर पर दो लाख रुपये जमा किए हैं और कंपनी बिक्री का 12 फीसदी रेलवे को भुगतान करेगा। रेलवे मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद दीर्घकालिक आधार पर ट्रॉली सेवा के विस्तार का फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित तौर पर शताब्दी में शापिंग सुविधा उपलब्ध कराने को कंपनी को चुनने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रत्येक शताब्दी ट्रेन में दो ट्रॉली होंगी जोकि निर्धारित यात्रा के दौरान पूरी ट्रेन में उत्पादों की बिक्री करेंगी। यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे की शताब्दी ट्रेनों में मनोरंजन की सुविधा देने की भी योजना है ताकि यात्री सफर के दौरान सेटेलाइट के जरिए सीधे टेलीविजन सीरियल और फिल्मों का आनंद ले सकें। इसके अलावा चलती ट्रेनों में सफाई सेवा को सुधारने की भी कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed