फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   english ramayan ratlam girl

आठ साल की उम्र में वो लिख रही है 'इंगलिश रामायण'

Wed, 27 Aug 2014 02:41 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
english ramayan ratlam girl

जिस उम्र में बच्चे गुड्डे गुड़िया का खेल खेलते हैं और कार्टून देखते हैं उस उम्र में आठ साल की एक बच्ची रामचरितमानस का अंग्रेजी अनुवाद कर रही है।

विज्ञापन


पलक अवस्थी की उम्र महज आठ साल है और वो एमपी के रतलाम की रहने वाली हैं। वह गुरु तेग बहादुर स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती हैं और तब से अनुवाद कर रही हैं जब वह कक्षा एक में थीं।
विज्ञापन


पलक अभी तक रामायण के चार काण्ड (बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड और किष्किंधा काण्ड) का अनुवाद कर चुकी हैं। वह रोजाना सुबह साढे चार बजे उठ कर इस काम में जुट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पलक का कहना है कि वो साल के खत्म होने तक सुंदर काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड को भी खत्म कर देंगी।

इसलिए लिखी अंग्रेजी में रामचरितमानस

english ramayan ratlam girl

पलक बताती हैं,"जब मैं कक्षा एक में पढ़ती थी तो मैंने सुना कि लोगों का विश्वास अपने धर्म और संस्कृति में कम होता जा रहा है, औऱ ऐसा अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के कारण हो रहा है। ऐसे में मैंने फैसला किया रामचरितमानस को अंग्रेजी में लिखने का ताकि अंग्रेजी बोलने वाले लोग भी अपने धर्म, संस्कृति को समझ पाएं।"

पलक के माता-पिता रमाशंकर और गुड्डी अवस्थी यूपी के औरैया जिले के रहने वाले हैं। वह बताते हैं कि अनकी बेटी पलक, भगवान राम के जीवन से जुड़ी ड्रॉइंग आदि भी बनाती हैं। पलक की मां का मानना है कि उसके ऊपर भगवान का आशीर्वाद है तभी वह यह काम कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed