फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   engineer injured in modi rally programme due to army personnel bad work

वाराणसी: जवानों की करतूत से इंजीनियर हुआ घायल

Thu, 16 Jul 2015 11:28 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
engineer injured in modi rally programme due to army personnel bad work

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच की सज्जा में लगे एक माली की करंट लगने से हुई एक मौत के कुछ घंटे बाद सीआरपीएफ जवानों की करतूत ने एक इंजीनियर को भी अस्पताल पहुंचा दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम डीएलडब्ल्यू में था जहां उन्हें कई परियोजनाओं का उद्घाटन करना था लेकिन भारी बारिश और माली की मौत के बाद उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ की हरकत ने एक इंजीनियर को घायल कर दिया और उसे अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। सीआरपीएफ के जवान आज कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे। जैसे ही उनके वाहन भिखारीपुरा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें प्रतिबंधित होने की वजह से आगे जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर गुस्साए सीआरपीएफ के जवानों ने बैरियर को तोड़ दिया और बैरियर गिरने से डीएलडब्ल्यू का एक इंजीनियर जख्मी हो गया। उसके हाथ-पैर टूट गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

माली की पहले ही हो चुकी थी मौत

engineer injured in modi rally programme due to army personnel bad work

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। पखवाड़े भर में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री का दौरा रद्द किया गया है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को गुरुवार को दोपहर बाद वाराणसी जाना था। हालांकि शहर में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते दौरे को लेकर आशंका जताई जा रही थी।

हालांकि मोदी के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने इस बार काफी तैयारी की थी। कार्यक्रम का मंच ही 9 करोड़ रुपए में तैयार किया गया था। गुरुवार को मंच की सजावट की जा रही थी, उस दौरान ही माली देवनाथ मन्ना (20 वर्ष) को करंट लग गया। इलाज के लिए उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मजदूर की मौत के कारण मोदी का दौरा रद्द होने की बात भाजपा ने भी कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी ने अमर उजाला को बताया मोदी ने मजदूर देवनाथ की करंट से मौत होने पर दौरा रद्द कर ‌दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed