{"_id":"e9fc57f0e516ea89f2aa54cc444c3267","slug":"engine-damaged-in-air-accident-averted-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में खराब हुआ विमान का इंजन, हादसा टला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हवा में खराब हुआ विमान का इंजन, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 22 Aug 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के आकाश में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे एयर इंडिया के विमान का हवा में ही बायां इंजन खराब हो गया और इसे जयपुर स्थित सांगानेर हवाई अड्डे पर आपात स्थितियों में उतारा गया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 019 ने 103 यात्रियों के साथ दिल्ली से उड़ान भरी थी और उसे अहमदाबाद पहुंचना था। लेकिन उड़ान के समय बाएं इंजन में खराबी आ गई।
विज्ञापन
विमान के पायलट ने जयपुर स्थित सांगानेर एयरपोर्ट कर आपात स्थितियों में उतरने की इजाजत मांगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजाजत देकर विमान को उतारने की आवश्यक व्यवस्थाएं की।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद भेजा। विमान मरम्मत के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर खड़ा है।