फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   encounter between police and robbers in modinagar

VIDEO: मेरठ में लूटपाट के बाद गाजियाबाद में एनकाउंटर

Fri, 15 Jan 2016 09:20 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
encounter between police and robbers in modinagar

मेरठ में पशु व्यापारी से साढ़े 25 लाख रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में नगला मूसा गांव के जंगल में करीब साढ़े तीन घंटे मुठभेड़ चली। बदमाशों ने एक सिपाही को घायल कर उसकी इंसास रायफल लूट ली। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन


तीसरे बदमाश ने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि चौथा भाग गया। मौके से इंसास रायफल, 9एमएम की दो पिस्टल, एक तमंचा और लूटी गई रकम बरामद की गई है। घायल सिपाही और बदमाशों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.45 बजे खरखौदा-हापुड़ मार्ग पर स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाशों ने मेरठ लिसाड़ी गेट श्यामनगर निवासी मीट व्यापारी आस मोहम्मद, शराफत, अखलाक से साढ़े 25 लाख रुपये लूट लिए। तीनों व्यापारी मेरठ की अलयासीन ट्रेडिंग कंपनी (मीट कंपनी) के लिए पशु खरीदते हैं। लूट की सूचना वायरलेस पर फ्लैश होते ही मेरठ और गाजियाबाद में चेकिंग अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश मोदीनगर सारा रोड से होते गंगनहर कांवड़ मार्ग पर पहुंच गए। यहां पुलिस को चेकिंग करता देख बदमाश कार छोड़कर पैदल नगला मूसा गांव के खेत की ओर दौड़ पड़े।

सिपाही को गोली मार लूटी इंसास, लूटी गई रकम छोड़ भागे

encounter between police and robbers in modinagar

पैदल भागते बदमाशों ने गांव नगला मूसा के चौकीदार शीशपाल को दबोच लिया। मोदीनगर में तैनात ईगल बाइक पर पीछा करते हुए सिपाही अनिल चौधरी ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने सिपाही को गोली मारकर उसकी रायफल लूट ली।

भारी पुलिस बल आते देख बदमाश तमंचा और लूटी रकम फेंककर सौंदा गांव निवासी पप्पू त्यागी के ईख के खेत में घुस गए। पुलिस ने आनन-फानन में सिपाही को अस्पताल भिजवाया। बदमाशों की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भी मौकेपर एकत्र हो गए।

एसएसपी ने खुद संभाली कमान

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और एनकाउंटर की कमान खुद संभाल ली। डीआईजी आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस पर कई फायर किए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़े गए बदमाश प्रदीप और विकास बागपत एवं अमित रोहिणी दिल्ली का रहने वाला है। लूट में शामिल बरामद कार से फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस जांच कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed