फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Emergency landing after smoke reported in plane.

विमान से निकला धुआं, इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 20 Aug 2014 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Aug 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
Emergency landing after smoke reported in plane.

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान से धुआं निकलने की सूचना के बाद ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ATC ने विमान में धुएं की सूचना दी। जिसके बाद विमान में सवार यात्री सकते में आ गए।

लैंडिंग के बाद जैसे ही यात्रियों को निकालने की कोशिश शुरू हुई वहां भगदड़ सा माहौल हो गया। जिसमें कुछ यात्रियों को मामलू चोटें भी आई हैं।

फिलहाल विमान में सवार सभी 147 यात्री और चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है।

सभी यात्री सुरक्षित

Emergency landing after smoke reported in plane.

ये घटना उस समय सामने आई जब मुंबई से दिल्ली आ रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान एटीसी ने विमान में धुआं उठने की सूचना दी। इधर विमान से धुएं की सूचना के बाद तुरंत ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई।

स्लाइड शूट के जरिए कई यात्रियों को विमान से बाहर उतारा गया। इस दौरान अफरा-तफरी में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आने की खबर है।

इन सबके बीच राहत की खबर यही रही इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed