{"_id":"b93edcdf64f77ee2d7d0e699f47e9ad2","slug":"emergency-40-years-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब गुजराल को बुलाकर संजय गांधी ने ली थी क्लास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब गुजराल को बुलाकर संजय गांधी ने ली थी क्लास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरागांधी के खिलाफ फैसला सुनाया और समाचार एजेंसी पीटीआई ने पूरे फैसले को जस का तस जारी कर दिया। यानी शब्दों और सूचना में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया, जिससे इंदिरागांधी के खिलाफ फैसले की खबर आम जनता इसे पढ़ने के बाद फैसले की व्याख्या सत्ता के मुताबिक करे।
विज्ञापन
पूरे देश को खबर सुना दी कि, श्रीमती गांधी को जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 [ 7 ] के तहत भ्रष्ट साधन अपनाने के लिये दोषी करार दिया गया और प्रधानमंत्री को छह वर्षों के लिये मताधिकार से वंचित किया गया।
विज्ञापन
संजय गांधी ने सूचना प्रसारण मंत्री इंद्र कुमार गुजराल को बुलाकर खूब डपटा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बताने के तरीके बदले भी तो जा सकते थे।
विज्ञापन
पहली बार समाचार एजेंसी पीटीआई-यूएनआई को चेताया गया कि बिना जानकारी इस तरह से खबरें जारी नहीं करनी है। बाद में गुजराल को रूस में भारतीय राजदूत के तौर पर भेज दिया गया।
गुजराल आपातकाल से खुश नहीं थे। संजय गांधी से हुई कहा-सुनी के बाद उन्होंने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी और जनता पार्टी का दामन पकड़ लिया।