फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   eleven sarpanchs will search absconding lady from house

अब घर से फरार युवती को तलाशेंगे 11 पंच

Mon, 05 Nov 2012 01:11 PM IST
बड़ौत/ब्यूरो
बड़ौत/ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 01:11 PM IST
विज्ञापन
eleven sarpanchs will search absconding lady from house

धनौरा सिल्वसर नगर गांव में रविवार को 36 बिरादरी की पंचायत हुई। इसकी वजह थी एक युवती का दूसरी बार घर से फरार होना। लड़की तलाश करने के लिए पंचायत में 11 लोगों की एक कमेटी बनाई गई। पंचायत में काफी गहमागहमी का माहौल रहा और कई बार तनाव के हालात भी बने।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। इसी साल 9 सितंबर को धनौरा सिल्वर नगर की एक लड़की अमित नाम के युवक के साथ फरार हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही थी। इस मामले में लड़की के पिता ने अमित के खिलाफ थाना बिनौली में अपहरण का मामला दर्ज कराई थी। 15 सितंबर, 2012 को पुलिस ने लड़की और अमित को बड़ौत से पकड़ लिया था, जिसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद युवती फिर फरार हो गई। इस पर उसके पिता ने अमित के ही रिश्तेदार तब्बू और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी तक युवती का पता नहीं चला है। इसको लेकर युवती के पिता ने रविवार को 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई। इसमें गांव नंगला, पोईस समेत आधा दर्जन गांवों के 36 बिरादरी के लोग पहुंचे। इसकी अध्यक्षता कुतबुद्दीन ने की और संचालन जोगराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में युवती के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गांव का ही ओम सिंह बरामद नहीं होने दे रहा है, इस पर ओम सिंह को पंचायत में तलब किया गया। उसने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। इसको लेकर काफी गहमागहमी हुई।


पंचायत में काफी विचार विमर्श के बाद कश्यप बिरादरी के 11 पंच नियुक्त किए गए। उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे पुलिस का सहयोग करके युवती की तलाश करें। साथ ही युवती के पिता को भी हिदायत दी गई कि वह भी अपने बच्चों पर नियंत्रण रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed