मौत के दलदल से कैसे निकला हाथी, देखें VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी केन्या में एक हाथी देखते ही देखते कीचड़ में धंस गया। हाथी कीचड़ में इतनी बुरी तरह फंस चुका था कि उसे बचाव दलों की 12 घंटे की मशक्कत के बाद ही निकाला जा सका।
केन्या के सुदूर क्षेत्र में कीचड़ से भरा एक दलदल था। जानकारी के मुताबिक इसी दलदल के पास ही यह हाथी टहल रहा था। अनजाने में ही यह हाथी इस दलदल में उतर गया और देखते ही देखते इस हाथी का आधे से ज्यादा शरीर दलदल में बुरी तरह धंस गया।
जब स्थानीय लोगों ने इस हाथी के दलदल में फंसने की जानकारी दी। तब जाकर एक राहत दल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। बचाव दलों ने कीचड़ को जेसीबी मशीन के जरिए हटाकर हाथी को बाहर निकाल लिया।
बाहर निकलने की भरपूर कोशिश करता रहा हाथी
दलदल में फंसने के बाद काफी घंटों तक हाथी कीचड़ के बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। लेकिन कीचड़ में आधे से ज्यादा फंस चुके हाथी को कामयाबी नहीं मिली। तस्वीरों में कीचड़ से बाहर निकलने की कोशिश करते हांथी को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों द्वारा खबर दिए जाने के बाद ही एक बड़ी जेसीबी मशीन ने वहां पहुंचकर दलदल के कीचड़ को बाहर निकालना शुरु कर दिया। दलदल का पर्याप्त कीचड़ बाहर निकल जाने के बाद हाथी आराम से दलदल के बाहर आ गया।
और दलदल से बाहर आ ही गया हाथी
दलदल का मलबा हटने के बाद हाथी ने एक बार फिर से इससे बाहर निकलने की कोशिश की और आखिरकार उसे इस बार कामयाबी मिल ही गई। आप भी देखें राहत दल की उम्दा कोशिशों को जिसने हाथी को कीचड़ से बाहर आने में मदद की।