{"_id":"be71b25b7d1af8b25d604f6be3cc311b","slug":"electronic-media-warned-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने केजरीवाल को चेताया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने केजरीवाल को चेताया
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sun, 16 Mar 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन अरविंद केजरीवाल की ओर से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के खिलाफ बगैर सुबूतों के लगाए गए आरोपों से दंग है।
विज्ञापन
केजरीवाल के आरोपों के बाद एनबीए ने चेतावनी दी है कि अगर ‘आप’ संयोजक और उनके सहयोगियों ने अपने बयान संयमित नहीं किए तो संगठन को पार्टी की गतिविधियों की कवरेज पर पुनर्विचार करना होगा।
एनबीए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि संगठन यह देख कर दंग है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी तथ्यों की पड़ताल किए बगैर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल बगैर सोचे-समझे यह आरोप लगा रहे हैं कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने 2014 के चुनाव में अपने एजेंडे को बढ़ाने के लिए चैनलों को पैसे दिए हैं।
एनबीए ने कहा है, संगठन केजरीवाल और उनके सहयोगियों को बताना चाहता है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्वतंत्र है और अपनी जिम्मेदारियों को निष्पक्ष, संतुलित और पारदर्शी तरीके से निभा रहा है।
विज्ञापन
संगठन ने कहा है कि ‘आप’ बगैर पड़ताल के अनर्गल आरोप लगाना बंद करे।
एनबीए की महासचिव एनी जोसेफ के दस्तख्त से जारी बयान में कहा गया है आप के नेता तुरंत प्रभाव से झूठे आरोप लगाना बंद करे। वरना आप को मिलने वाली कवरेज पर पुनर्विचार किया जाएगा।