फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   electricity failure of UP saved the life of shikshamitra

आत्महत्या के लिए पकड़ा तार, बिजली हुई गुल

Fri, 18 Sep 2015 09:06 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
electricity failure of UP saved the life of shikshamitra

समायोजन रद किए जाने के हाईकोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्र ने बुधवार शाम को आत्महत्या का प्रयास किया। घर में ही खुले पड़े बिजली के तारों को पकड़ लिया। परिवारीजन उसे बचाने को दौडे़ लेकिन तब तक बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


मामला रैपुरा भदौरिया गांव का है। यहां के जसपाल (34) पुत्र रामसनेही पुरा मुरली गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद से वह सदमे में हैं।
विज्ञापन


जसपाल की पत्नी चित्ररेखा ने बताया कि घरवाले उनको लगातार समझा रहे हैं। बुधवार शाम को वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। इसी बीच वह घर में खुले पड़ तारों की तरफ दौड़े और तारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच घरवाले भी पीछे की ओर दौड़े लेकिन तब तक बिजली गुल हो गई। इस कारण उनकी जान बच गई। इसके बाद मौके पर आए साथी शिक्षामित्रों ने भी उन्हें काफी समझाया।

गांधीवादी तरीके से जारी रहेगा आंदोलन

electricity failure of UP saved the life of shikshamitra

बाह ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। वे अपने हक की लड़ाई गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने शिक्षामित्रों के हक की लड़ाई का समर्थन किया। हरीशंकर शर्मा, पवन शर्मा, टीकेंद्र सिंह, रामराज, गोविंद शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, हेमलता, सुनीता, राधा, नीलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed