ये है कमाल का आइडिया, फ्री में मिलेगी बिजली
एक भारतीय-अमेरिकी अरबपति भारत के लाखों घरों में बिजली की उपलब्धता के लिए दस हजार स्थिर बाइक वितरित करने की योजना बना रहे हैं।
मनोज भार्गव नाम के अरबपति 2016 तक पहले उत्तराखंड के 15 या 20 छोटे गांवों में 50 बाइकों की जांच करेंगे उसके बाद बड़े स्तर इसका वितरण करेंगे।
भार्गव के अनुसार, सिर्फ एक घंटे पेडल मारने के बाद ये बाइक एक दिन तक रोशनी और जरूरी घरेलू विद्युत उपकरणों को बिजली उपलब्ध कराएगी।
अरबों को होगा फायदा
उन्होंने कहा के इससे अरबों लोगों को फायदा होगा। उनके लिए मुख्य चुनौती इसका वितरण है। मुफ्त में बाइक देने की जगह वह वितरकों को कुछ लाभ देते हुए इसके वितरण को तरजीह देंगे।
मिशिगन में रहने वाले भार्गव का परिवार 1967 में अमेरिका में बस गया था। 62 वर्षीय ये अरबपति फाइव आवर एनर्जी ड्रिंक के लिए प्रसिद्ध हैं।