फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election scenario of bihar

इंतजार करिए, यहां लहर नहीं जातियां तय करेंगी जीत!

Tue, 01 Apr 2014 10:57 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
election scenario of bihar

देश की संसद में 40 लोकसभा सांसद भेजने वाले बिहार में लोकसभा चुनाव हमेशा की तरह इस बार भी जातीय गणित और सामाजिक समीकरणों पर ही टिका हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि पटना समेत शहरी इलाकों और कस्बों में नरेंद्र मोदी की चर्चा खूब है लेकिन जैसे ही आप सड़क छोड़कर गावों में उतरते हैं तो बिहार की राजनीति का सामाजिक यथार्थ खुलकर सामने आ जाता है।
विज्ञापन


हालांकि नरेंद्र मोदी की पिछड़ी जाति, रामविलास पासवान और कोईरी नेता उपेंद्र कुशवाहा से गठबंधन ने भाजपा को इतनी बढ़त दे दी है कि वह अपने सवर्ण जनाधार के साथ अति पिछड़ों और दलितों के एक वर्ग को जोडऩे में कामयाब होती दिख रही है और हर सीट पर मुकाबले में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं नमो नमो का जाप तो कहीं नीतीश के दीवाने

election scenario of bihar

पटना से बाहर निकलकर दीदारगंज, सबलगंज, फतुहा, कुशरूपुर, कुर्था, मोसीपुर, बैकुंठपुर, ब्रह्मापुर, सकुनपुरा, डोमा, कल्याणपुर, अथमल गोला, सालिमपुर, मलाही, बाढ़, मोर, मोकामा, शिवनार, शेरपुर, हाथीदा, बख्तियारपुर, मालपुर, डूमरा, बढ़हिया, जैतपुर, तहदिया, प्रतापपुर, लक्खी सराय, दरियापुर, मनकट्ठा होते हुए करीब पौने दो सौ किलोमीटर की जमुई तक की यात्रा में जहां भी रुक कर लोगों से बात की, वहीं बिहार की चुनावी तस्वीर खासी मिली जुली दिखाई दी।

कहीं नमो नमो का जाप करते हुए मोदी के मतवाले राही मिले तो कई जगह नीतीश कुमार के दीवाने भी दिखाई दिए। वहीं कहीं कहीं लालू यादव के भक्तों ने भी हमारा ध्यान खींचा।

मतदाता का है कहना, चुनाव में पहले जैसा जोश नहीं

election scenario of bihar

जमुई रोड पर सडक से हटकर भजौर गांव की चौपाल में ताश खेलते गांव वालों से मुलाकात होती है। पचास साल की उम्र से ज्यादा के लोग हैं, कई चुनाव देख चुके हैं। कहते हैं कि इस बार चुनाव में किसी के लिए कोई जोश नहीं है, जैसा पहले होता था।

रमेश कुमार सिंह कहते हैं कि वह नीतीश कुमार के काम से इतना खुश हैं कि भले ही उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना न हो लेकिन वोट जद(यू) को ही देंगे। पास ही बैठे शंभूशरण सिंह सहमत नहीं हैं।

वह कहते हैं पिछली बार जद (यू) को दिया था, इस बार बदलाव के लिए भाजपा उनकी पसंद है। राजपूत बहुल इस गांव में सियासी पसंद विभाजित है।

लोगों का अब भी याद आ रहा है इंदिरा का शासन

election scenario of bihar

मनियड्डा गांव के कमल मंडल मेहनत मजूरी करते हैं। अपनी पत्नी सविता देवी के साथ बैठे मिले। पूछने पर तपाक से बोले धर्म की बात करने वालों से देश नहीं चल सकता।

देश वही चला सकता है जो सबको साथ लेकर चले। बात को आगे बढ़ाकर सविता देवी कहती हैं कि इंदिरा गांधी ने देश को चलाकर दिखाया था। लेकिन दोनों दपंत्ति बिहार में कांग्रेस के कमजोर होने से निराश दिखे।

उनके लिए नीतीश और लालू दोनों धर्मनिरपेक्ष हैं जो केंद्र में यूपीए की सरकार अगर बनी तो वैसे ही समर्थन देंगे जैसे अभी तक मुलायम और मायावती ने दिया।

पासवान-भाजपा की जोड़ी और माई समीकरण

election scenario of bihar

सरारी गांव की दलित बस्ती में पासवान समुदाय के लोगों से बात हुई। सब राम विलास पासवान और भाजपा के गठबंधन के समर्थन में दिखे।

इसी गांव के मिथिलेश कुमार साह कहते हैं कि इस बार हम सिर्फ मोदी को देख रहे हैं। वहीं जमुई के बाजार में प्रदीप कुमार यादव कहते हैं कि लालू यादव का मुस्लिम यादव (माई) समीकरण फिर मजबूत हो गया है।

जमुई पटना मार्ग के कस्बे और बाहुबलियों का इलाका माने जाने वाले लक्खी सराय में बर्तन कारोबारी कमल वर्मा के मुताबिक 90 फीसदी लोग मोदी के लिए वोट करेंगे।

लेकिन दुकान में बैठी महिला रामा देवी कहती हैं कि हमने अभी तय नहीं किया है कि किसे वोट देंगे। बुजुर्ग मोहम्मद हुसैन की पहली पसंद जद(यू) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed