फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election may be in september said mulayam singh yadav

सितंबर में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव: मुलायम

Mon, 04 Feb 2013 05:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Feb 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
election may be in september said mulayam singh yadav

लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव सितंबर 2013 में हो सकते हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन


निजी समाचार चैनलों के मुताबिक लखनऊ पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस समय राजनीतिक हालात ऐसे हैं कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट के बाद लोकसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि बजट के बाद अगर बहुत लेट हुआ तो भी सितंबर तक लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी के जनहित कार्यों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed