फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   election management for contestants in election

उम्मीदवार खरीद रहे आप-मोदी की कामयाबी वाला फंडा

Sun, 23 Mar 2014 07:34 AM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
election management for contestants in election

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में कमाई के अवसर भुनाने के लिए कई कंपनियां भी मैदान में उतर चुकी हैं। खासतौर पर जिन उम्मीदवारों के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज नहीं है, उनके प्रचार अभियान से लेकर बूथ लेवल मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनाव की पूरी रणनीति तैयार करने का काम ये कंपनियां कर रही हैं।

विज्ञापन


हाल के सालों तक इस तरह की कंपनियों की भूमिका सिर्फ चुनाव सर्वे तक सीमित थी, लेकिन सूचना क्रांति की ताकत और पैराशूट उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या ने चुनाव में कमाई के नए रास्ते खोले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की कामयाबी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हाईटेक प्रचार के बाद देशभर के नेताओं को इलेक्शन मैनेजमेंट का सबक सीखने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर के जरिए इलेक्शन मैनेजमेंट

election management for contestants in election

तेजी से बढ़ते इस बाजार पर कब्जे के लिए कई कंपनियां मैदान में हैं। आईआईटी खड़गपुर से पढ़े पल्लव पांडे की कंपनी विप्लव कम्युनिकेशंस ने एक संसदीय क्षेत्र मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसकी मदद से उम्मीदवार पंचायत स्तर पर राजनीतिक समीकरण की जानकारी ले सकते हैं।

चुनाव आयोग से मिली वोटर लिस्ट से डुप्लीकेट नाम हटाकर उम्मीदवार के संभावित मतदाताओं को छांटने के लिए भी विप्लव की कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर बनाया है।

वसूली जा रही है डेटा बैंक की कीमत
पिछले दो साल के दौरान देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के जरिए राजनीतिक तौर पर जागरूक मतदाताओं का वोट बैंक तैयार हो चुका है। इस डेटा बैंक में मतदाताओं के फोन नंबर, उनका वोटर कार्ड, पता और परिवार में लोगों की संख्या जैसी अहम जानकारियां हैं।

प्रति वोटर एक से दो रुपए चार्ज

election management for contestants in election

इसी तरह के डेटा के बूते कंपनियां उम्मीदवारों को लुभा रही हैं। चुनाव प्रबंधन से जुड़ी कंपनी इलेक्शन आवाज के संचालक जेपी सिंह बताते हैं कि पार्टी व उम्मीदवार के समर्थकों, न्यूट्रल वोट और निगेटिव वोट की पहचान कर उन तक पहुंच बनाना चुनाव के नतीजे पलट सकता है।

इस तरह की सेवाओं के लिए प्रति वोटर एक से दो रुपए तक चार्ज किए जाते हैं। जिस कंपनी के पास जितना सटीक डेटा है, उसका रेट उतना ही ज्यादा।

आमतौर पर एक लोकसभा सीट पर इलेक्शन मैनेजमेंट का खर्च 10-15 लाख रुपए के बीच होता है।

मिस्ड कॉल के जरिए बना डेटा पूल

election management for contestants in election

लोकपाल आंदोलन में मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को शामिल करने का तरीका राजनीतिक दलों को खूब भा रहा है।

भाजपा और आप समेत कई पार्टियों ने मिस्ड कॉल के जरिए अपने समर्थकों का डेटा बैंक तैयार किया है। जिससे लोगों तक पहुंच बनाना आसान हो गया है।

विप्लव कम्युनिकेशंस के हेड नवीन कुमार का कहना है कि बेहद कम समय और सीमित संसाधनों में मतदाताओं तक पहुंचना बड़ी चुनौती है। इसलिए इलेक्शन मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनियों की मांग बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed