{"_id":"b033b565389a75f7eefbf9c96f2bfa7d","slug":"election-in-rajasthan-on-22-november-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में निकाय चुनाव 22 को आचार संहिता लागू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान में निकाय चुनाव 22 को आचार संहिता लागू
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर।
Updated Tue, 28 Oct 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव की घोषणा कर दी और इसी के साथ यहां आचार सहिंता भी लागू हो गई। राजस्थान में जयपुर सहित 46 नगर निकायों में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त रामलुभाया ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए 7 नवंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के निकाय चुनाव में मतदान का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
मतदान 22 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना सभी नगरपालिका क्षेत्र मुख्यालयों पर 25 नवंबर को प्रात: 8 बजे से शुरू हो जाएगी।
अध्यक्षीय पद के लिए 26 नवंबर एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए 27 नवंबर निर्वाचन तिथि रखी गई है। इस बार निकायों के चुनाव में 63 लाख 9 हजार 9 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्य के 24 जिलों की 46 नगर पालिका चुनाव में कुल 1696 वार्डों के लिए 6135 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन